कांग्रेस सासंद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर Shashi Tharoor एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। थरूर की चर्चा फिर सोसळ मीडिया की एक पोस्ट पर हो रही है। इस पोस्ट में थरूर ने एक सर्वे शेयर किया है और हाथ जोडा इमोजी बनाया है। थरूर ने ये सर्वे केरल वोट वाइब्स नाम की एक प्राइवेट कंपनी का शेयर किया है। इस सर्वे में शशि थरूर को केरल में मुख्यमंत्री पद का सबसे पसंदीदा चेहरा बताया है। सर्वे के मुताबिक 28.3 प्रतिशत लोगों ने थरूर को मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त चेहरा माना।
थरूर के सर्वे शेयर करते ही सियासी हलचल हुई तेज
दरअसल केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में निजी ऐजेसी का सर्वे कराना और कांग्रेस सासंद का उस सर्वे को सोशल मीडिया पर शेयर करना। राजनीति में हलचल होनो तो लाजमी है। सर्वे में थरूर को संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री पद का लोकप्रिय और उपयुक्त चेहरा बताया है। ऐसे में थरूर ने कांग्रेस को भी साफ संकेत दे दिया है। वही ये सर्वे उस वक्त थरूर ने शेयर किया जब कांग्रेस पार्टी और उनके बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। ऐसे में सर्वे के जरिए क्या थरूर किसी और राजनैतिक दल को भी कोई संकेत देना चाहते हैं।
सर्वे ने जताई थरूर की स्वीकार्यता
सर्वे से साफ है कि शशि थरूर की स्वीकार्यता केरल के एक बडे वर्ग में है। उनकी बौद्दिक छवि भी लोगों को पसंद आ रही है। वहीं पहलगाम हमले के बाद से थरूर का विदेश डेलीगेशन में जाना और कांग्रेस के साथ उनके मतभेद सब जगजाहिर है।ऐसे में सर्वे का आना और थरूर का उसको जताना दोनों ही मायने रखते हैं। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या इन सबके बाद कांग्रेस उनको बतौर मुख्यमंत्री पेश करेगी या फिर कोई और दल उनके लोकप्रियता का पोलिटिकली कैश कराएगा।
प्रकाश कुमार पांडेय





