जानें आखिर कौन हैं शर्मिष्ठा पनौली… जिनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचा दिया सोशल मीडिया पर बवाल..आखिर कोलकाता पुलिस ने क्यों किया उन्हें गिरफ्तार
कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और पुणे की लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को कथित तौर पर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेताओं की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी की आलोचना की गई थी। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया और धमकियां मिलने लगीं।
ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड की चुप्पी पर की थी सांप्रदायिक पोस्ट
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को किया गिरफ्तार!
हरियाणा के गुरुग्राम से किया गया है गिरफ्तार
13 जून तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी शमिष्ठा पनौली
दरअसल कोलकाता पुलिस ने ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड अभिनेताओं की चुप्पी को लेकर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में आरोपी एक महिला इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान पुणे की लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार रात गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो शर्मिष्ठा पनोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडिया के जरिए आरोप लगाया गया था कि हिंदी फिल्म अभिनेताओं कलाकारों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी क्या साधे रखी गई। शर्मिष्ठा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया हुई। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने शर्मिष्ठा को ट्रोल किया तो किसी ने धमकी भरे कमेंट पोस्ट किए थे। जिस पर कोलकाता पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शमिष्ठा को गिरफ्तार किया है।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के बाद 22 साल की लास्ट स्टूडेंट शर्मिष्ठा विवादों में आ गई। शर्मिष्ठा इस समय पुणे में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। शर्मिष्ठा एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं जो पुणे की एकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं। वैसे मूल रूप से वे कोलकाता के आनंदपुर की रहने वाली हैं। शर्मिष्ठ ने पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बॉलीवुड कलाकार की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए थे। हालांकि विवाद बढ़ा तो शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया और माफी भी मांगी लेकिन तब तक कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर चुकी थी।
शर्मिष्ठा पनौली के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के अलावा शांति भंग करने के इरादे से अपमान जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब कोलकाता पुलिस को उनके परिवार नहीं मिला तो कोलकाता कोर्ट ने शर्मिष्ठा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ऐसे में कोलकाता पुलिस की टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम से शर्मिष्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें कोलकाता की अदालत में पेश किया गया है जहां से उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।…प्रकाश कुमार पांडेय