Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार हरे निशान से खुला लेकिन जल्द फिसला, सेंसेक्स–निफ्टी में हल्की गिरावट

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तो मजबूती के साथ हुई, लेकिन शुरुआती बढ़त अधिक देर टिक नहीं सकी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान से ओपन हुए, मगर कुछ ही मिनटों में मार्केट हल्की गिरावट में चला गया। शुरुआती रफ्तार खोने के बाद इंडेक्स लाल निशान के करीब पहुंच गए और निवेशक सतर्क रुख अपनाते दिखे।

शुरुआत मजबूत लेकिन जल्द गिरावट
बीएसई सेंसेक्स 136.17 अंक की बढ़त के साथ 83,671.52 पर खुला था, जबकि निफ्टी 50 ने 42.65 अंकों की तेजी के साथ 25,617 पर ट्रेडिंग की शुरुआत की। हालांकि 9:22 बजे तक सेंसेक्स 129 अंक फिसलकर 83,405 पर पहुंच गया और निफ्टी भी 44 अंक टूटकर 25,529 पर आ गया। यह साफ दिखा कि शुरुआती उत्साह को मार्केट ज्यादा देर संभाल नहीं पाया।

आज के टॉप गेनर और लूजर
आज बीएसई में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और अडानी पोर्ट शुरुआती घंटों में टॉप गेनर बनकर उभरे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड और टाटा स्टील गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। सेक्टोरल स्तर पर भी हल्की कमजोरी देखी गई।

सोमवार को बाजार ने दिखाई थी मजबूती
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को मार्केट में अच्छी तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 319.07 अंक चढ़कर 83,535.35 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 82.05 अंक की उछाल के साथ 25,574.35 पर बंद हुआ। IT, ऑटो, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया था।

कौन रहे थे कल के गेनर–लूजर?
सोमवार को बीएसई बास्केट में आईएनएफवाई, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और टीसीएस टॉप गेनर रहे थे। वहीं ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक को गिरावट का सामना करना पड़ा। FMCG सेक्टर ने कल कमजोरी दिखाई थी, जबकि निफ्टी बैंक समेत कई इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे।

 

Exit mobile version