Share Market : शेयर बाजार में हरे निशान से शुरुआत, SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

शेयर बाजार में हरे निशान से शुरुआत, SBI के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सोमवार 11 अगस्त 2025 को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ दिन की शुरुआत की। पिछले सप्ताह लगातार चार दिनों की कमजोर ओपनिंग के बाद आज बाजार ने हरे निशान में कदम रखा। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 27.57 अंक (0.03%) चढ़कर 79,885.36 पर और एनएसई निफ्टी 8.20 अंक (0.03%) बढ़कर 24,371.50 पर खुला।

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 145.25 अंक गिरकर 80,478.01 और निफ्टी 51.90 अंक फिसलकर 24,544.25 पर खुला था, जिससे निवेशकों का मनोबल कमजोर हुआ था।

SBI ने दिखाई सबसे ज्यादा मजबूती
सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों ने आज हरे निशान में कारोबार शुरू किया, जबकि 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे और टाटा स्टील में कोई बदलाव नहीं देखा गया। शुरुआती सत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर 1.05% की छलांग के साथ सबसे आगे रहे, जबकि आईसीआईसीआई बैंक 0.90% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर दिखा।

इन स्टॉक्स में तेजी
तेजी वाले शेयरों में एनटीपीसी 1.02%, ट्रेंट 0.94%, बजाज फाइनेंस 0.67%, टाइटन 0.50%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.42%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.28%, एचडीएफसी बैंक 0.26%, एलएंडटी 0.25%, पावरग्रिड 0.16%, टाटा मोटर्स 0.14%, सनफार्मा 0.14%, आईटीसी 0.14%, इंफोसिस 0.14%, एटरनल 0.12%, मारुति सुजुकी 0.11%, एक्सिस बैंक 0.08% और टेक महिंद्रा 0.07% की बढ़त के साथ शामिल रहे।

गिरावट वाले शेयर
लाल निशान में खुलने वाले स्टॉक्स में एशियन पेंट्स 0.66%, अडाणी पोर्ट्स 0.57%, एचसीएल टेक 0.49%, बजाज फिनसर्व 0.38%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38%, बीईएल 0.36%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29%, भारती एयरटेल 0.13%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.11% और टीसीएस 0.01% की गिरावट के साथ शामिल रहे।

आज की शुरुआत से निवेशकों को उम्मीद है कि हफ्ते के बाकी दिनों में भी बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version