Share Market Live Updates 1 July: उतार-चढ़ाव भरे दिन में सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, मिड और स्मॉल कैप पर दबाव
जुलाई महीने के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत तो तेज़ी के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते रफ्तार सुस्त पड़ती गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दिखी, लेकिन दोपहर तक प्रमुख इंडेक्स फिसलने लगे।
सुबह की मजबूती
1 जुलाई, मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 79 अंकों की बढ़त के साथ 83,685 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 25,551 के स्तर पर पहुंचा।
9:35 AM तक बाजार में और तेजी आई। सेंसेक्स 210 अंकों की बढ़त के साथ 83,816, जबकि निफ्टी 64 अंक ऊपर 25,581 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
एशियन पेंट्स 2.26% की तेजी के साथ सेंसेक्स का टॉप गेनर रहा, जबकि एक्सिस बैंक 0.88% की गिरावट के साथ टॉप लूज़र रहा।
दोपहर में गिरावट शुरू
10:20 AM के बाद बाजार की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। सेंसेक्स 83,874 के डे हाई से फिसलकर 83670 पर आ गया, जबकि निफ्टी 25,593 से गिरकर 25,528 पर आ गया।
1:20 PM तक स्थिति और कमजोर होती गई। सेंसेक्स सिर्फ 16 अंक ऊपर 83,622 पर ट्रेड कर रहा था, और निफ्टी 25,529 के स्तर पर पहुंच गया।
मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स दबाव में
निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स लाल निशान में रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक निफ्टी, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव बना रहा।
दिन की शुरुआत भले ही उम्मीदों के साथ हुई हो, लेकिन दोपहर तक बाजार की धार कुंद हो गई। वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और घरेलू राजनीतिक घटनाक्रम पर निवेशकों की नजरें बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा इन्हीं कारकों पर निर्भर करेगी।