Share Market 9 July: भारत बंद के बीच शेयर बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, निवेशक रहे सतर्क

Share Market 9 July: भारत बंद के बीच शेयर बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, निवेशक रहे सतर्क

कमजोर शुरुआत के साथ खुले बाजार
9 जुलाई को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स 86 अंकों की गिरावट के साथ 83,625 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 7.90 अंकों की गिरावट के साथ 25,514 पर। ग्लोबल संकेत पहले से ही बाजार पर दबाव डाल रहे थे, जिसका असर ओपनिंग में साफ दिखा।

ग्लोबल वजहें बनी गिरावट की वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कॉपर और दवाओं पर भारी टैरिफ की घोषणा के बाद ग्लोबल बाजारों में हलचल मच गई। गिफ्ट निफ्टी में भी 30 अंकों की गिरावट देखी गई, जो भारतीय बाजार के लिए नकारात्मक संकेत था। यही कारण रहा कि शुरुआत से ही सेंटीमेंट दबाव में रहा।

सुबह के कारोबार में तेज गिरावट
9:35 AM तक सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 83,523 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 44 अंक फिसलकर 25,478 पर आ गया। टॉप लूजर्स में HCL Tech, ICICI Bank, Tata Steel, Infosys, Tata Motors और L&T शामिल रहे। वहीं, Asian Paints, Hindustan Unilever और Maruti जैसे स्टॉक्स में कुछ तेजी रही।

दोपहर तक दिखा उतार-चढ़ाव, हल्की रिकवरी
10:25 AM से लेकर दोपहर तक बाजार लाल से हरे निशान में आया। सेंसेक्स 25 अंक ऊपर 83,738 और निफ्टी 7 अंक बढ़कर 25,530 पर पहुंचा। हालांकि, सेक्टोरल इंडेक्स जैसे बैंक निफ्टी, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी अब भी लाल निशान में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की तेजी देखी गई।

12:50 PM तक बाज़ार में मामूली बढ़त
भारत बंद के माहौल के बीच दोपहर 12:50 PM पर सेंसेक्स 43 अंक चढ़कर 83,756 और निफ्टी 13 अंक बढ़कर 25,535 पर पहुंचा। Bajaj Finance 1.57% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा, जबकि Tata Steel और HCL Tech क्रमशः 2.35% और 1.76% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स में बने रहे।

 

 

Exit mobile version