Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

Sharad Yadav Dead: गैर-कांग्रेसवाद के कट्टर समर्थक और मंडल-मसीहा शरद यादव को कितना जानते हैं आप?

हम बता रहे हैं पांच पॉइट्स में खास बातें

DigitalDesk by DigitalDesk
January 13, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Breaking News: पिछड़ों की राजनीति के दिग्गज और मंडल-मसीहा माने जानेवाले शरद यादव नहीं रहे, 75 साल की उम्र में निधन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव नहीं रहे। शरद यादव ने दिल्ली के फॉर्टिंस अस्पतलात में अंतिम सांस ली। उऩकी उम्र 75 साल थी। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने ट्वीट कर दी। लिखा- पापा नहीं रहे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में उनके निवास में रखा जाएगा। शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

  • शरद यादव 7 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा सदस्य रहे थे
  • अकेले ऐसे नेता जो तीन राज्यों से चुनाव जीत लोकसभा गए
  • एनडीए के संयोजक भी रहे थे
  • जेडीयू से अलग भी हुए, लोकतांत्रिक जनता दल भी बनाया
  • गैर-कांग्रेसवाद के समर्थक अंत में कांग्रेस की गलबंहियां भी लीं

जानिए शरद यादव के बारे में कुछ खास बातें

शरद यादव अकेले ऐसे नेता है जो तीन राज्यों से चुनाव जीतकर लोकसभा गए थे। उनका जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले मे हुआ था और जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत की। शरद यादव वायपेजी सरकार में मंत्री रहे। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे और जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर लोकतांत्रिक जनता दल बनाया ।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

राजनीति में आगमन बेहद नाटकीय रहा था

शरद यादव के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं ने शोक जताया है। उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। उनका राजनीति में आना भी एक नाटकीय घटना की तरह ही था। 1974 में इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जेपी आंदोलन फैलना शुरू हो गया था और एक तूफान हिंदी भाषी राज्यों में आकार ले रहा था। उसी समय मध्य प्रदेश के जबलपुर से कांग्रेस सांसद की अचानक मृत्यु हो गई और जयप्रकाश नारायण ने उपचुनाव में कांग्रेस के मुकाबले एक युवा छात्र को संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया।

उस समय शरद यादव केवल 27 साल के थे। कांग्रेसी उम्मीदवार को हराने का मतलब ही था इंदिरा गांधी को नीचा दिखाना। शरद ने इतिहास रचा और फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मंडल मसीहा थे शरद यादव

अगले पांच दशकों में शरद यादव (Sharad Yadav) पिछड़ी जातियों की राजनीति के चैंपियन के रूप में उभरे। 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई में शरद यादव का जन्म हुआ था। उन्होंने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल लिया था।

समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया से काफी प्रभावित होकर वह जल्द ही युवा राजनीति में सक्रिय हो गए। 1970 के दशक में उन्हें मीसा के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लालू को बिहार का सीएम बनवाने वाले थे शरद

तत्कालीन प्रधानमंत्री वी पी सिंह ने रामसुंदर दास को बिहार का सीएम लगभग तय कर दिया था। तभी, शरद ने लंगड़ी लगाई औऱ उप-प्रधानमंत्री देवीलाल को राजी कर लिया कि विधायक दल के नेता चुनाव कर लें। लालू की जीत पक्की करवाने में शरद यादव का मास्टरमाइंड भी था।

 

देखें वीडियो –

Post Views: 147
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version