Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शांगहाई में सजा दुनिया का बाजार, नौवें CIIE का भव्य आगाज़

DigitalDesk by DigitalDesk
November 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
शांगहाई में सजा दुनिया का बाजार, नौवें CIIE का भव्य आगाज़
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन के शांगहाई शहर में 5 नवंबर को नौवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) का भव्य उद्घाटन
हुआ। राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस छह दिवसीय आयोजन में दुनिया के
अलग-अलग देशों की कंपनियां अपने उत्पादों, नई तकनीकों और कारोबारी संभावनाओं के साथ हिस्सा
ले रही हैं। उद्घाटन के साथ ही प्रदर्शनी परिसर में अंतरराष्ट्रीय कारोबार और नवाचार की हलचल तेज
हो गई है।

इस वर्ष CIIE में 162 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी है। कुल 4,142 विदेशी
कंपनियां इसमें शामिल हो रही हैं। प्रदर्शनी का व्यावसायिक क्षेत्र पहली बार 3 लाख 70 हजार वर्ग मीटर
से अधिक हो गया है। खास बात यह है कि कई कंपनियां अपने ऐसे उत्पाद भी पेश कर रही हैं, जिन्हें
पहली बार चीन या अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रदर्शित किया जा रहा है।

Related posts

Dhanteras celebration in India stock market decline in the US find out how many crores Musk lost

भारत में धनतेरस की धूम…अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट..जानें मस्क को कितने करोड़ का लगा झटका

November 6, 2026
case involving seven murders in Bengaluru capital Karnataka has left even the police stunned

सात कत्ल…एक कातिल और खून से सना ओखली! 20 साल की शादी का खौफनाक अंत, ससुराल के पूरे परिवार को मिटाने की साजिश

November 6, 2026

प्रदर्शनी के पहले दिन तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। चिकित्सा
उपकरणों, सर्जिकल रोबोट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 6G तकनीक और स्मार्ट औद्योगिक समाधानों से जुड़े
नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।

इसके अलावा खाद्य एवं कृषि उत्पादों, उपभोक्ता वस्तुओं, ऑटोमोबाइल और सेवा व्यापार से जुड़े
अलग-अलग प्रदर्शनी क्षेत्र भी दर्शकों और कारोबारी प्रतिनिधियों का ध्यान खींच रहे हैं। विभिन्न देशों
की कंपनियां यहां अपने उत्पादों की खूबियों के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं और तकनीकी
उपलब्धियों को भी सामने रख रही हैं।

CIIE में विभिन्न देशों के राष्ट्रीय पवेलियन भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं। यहां देश अपनी सांस्कृतिक
पहचान, प्रमुख उत्पादों, औद्योगिक उपलब्धियों और व्यापारिक अवसरों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इस
मंच के जरिए कंपनियों को नए बाजारों में पहुंच बनाने और संभावित कारोबारी साझेदारों से सीधे
बातचीत करने का अवसर मिल रहा है।

प्रदर्शनी के पहले दिन कारोबारी समझौतों और सहयोग की संभावनाएं भी देखने को मिलीं।
कजाकिस्तान की कंपनियों ने चीन के साथ लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक समझौतों
पर हस्ताक्षर किए। इससे पता चलता है कि CIIE केवल उत्पादों के प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि
वास्तविक व्यापारिक साझेदारियों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।

भारत और चीन के व्यापारिक सम्बंधों के लिहाज से भी CIIE महत्वपूर्ण है। भारतीय कंपनियों के लिए
चीन का बड़ा उपभोक्ता बाजार कृषि और खाद्य उत्पादों, फार्मास्यूटिकल्स, वस्त्र, हस्तशिल्प और

अन्य क्षेत्रों में संभावनाएं प्रस्तुत करता है। ऐसे आयोजन भारतीय उद्यमियों को अपने उत्पादों की
पहचान बढ़ाने और नए कारोबारी संपर्क स्थापित करने का अवसर दे सकते हैं।
नौवें CIIE का पहला दिन दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ऐसे आयोजनों की भूमिका कितनी
महत्वपूर्ण है। यहां अलग-अलग देशों की कंपनियां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ नए
बाजारों, निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाएं भी तलाश रही हैं।

5 से 10 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के आगामी दिनों में नए उत्पादों की लॉन्चिंग, कारोबारी
समझौतों और तकनीकी नवाचारों पर दुनिया की नज़र रहेगी। शंघाई में शुरू हुआ यह आयोजन एक
बार फिर वैश्विक बाजार में सहयोग और व्यापार के नए रास्ते तलाशने का अवसर लेकर आया है।

(दिव्या पाण्डेय- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

Tags: #CIIE2026 #Shanghai #China #InternationalTrade #GlobalMarket #BusinessNews #ChinaExpo
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version