बिहार विधानसभा चुनाव: शाह ने बुलाई BJP की अहम बैठक..राज्य के दोनों डिप्टी CM को किया तलब

Shah called an important meeting of BJP summoned both the deputy CM of the state

बिहार विधानसभा चुनाव: शाह ने बुलाई BJP की अहम बैठक..राज्य के दोनों डिप्टी CM को किया तलब

बिहार में आने वाले दिनों में चुनाव के चुनाव होना हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसी सप्ताह 3 सितंबर 2025 को बीजेपी की अहम बैठक बुलाई है। जिसमें बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ ही राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत भाजपा सांसद शामिल होंगे।

बिहार चुनाव .. शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सियासी तैयारी अब तेज हो चुकी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 3 सितंबर 2025 को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है।

बैठक में कौन-कौन रहेंगे शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और एनडीए से जुड़े अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा की चुनावी रणनीति, उम्मीदवारों के चयन और प्रचार अभियान पर मंथन होगा।

पीएम मोदी देंगे बिहार को सौगात

बता दें 2 सितंबर को पीएम मोदी वर्चुअली बिहार को हजारों करोड़ की सौगात देने वाले हैं। इसके बाद 13 सितंबर को पीएम मोदी बिहार आएंगे और पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी होगा।

एनडीए की तैयारियां

राज्यभर में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन जारी है, जिसमें नीतीश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है। विपक्ष पर ‘जंगलराज’ लाने का आरोप दोहराया जा रहा है।

2020 का चुनावी गणित

243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 125 सीटें मिली थीं (बहुमत से 3 अधिक)।

बीजेपी: 110 सीटों पर लड़ी, जीतीं 74 सीटें

जेडीयू: 115 सीटों पर लड़ी, जीतीं 43 सीटें

हम (मांझी): 7 सीटों पर लड़ी, जीतीं 4 सीटें

वीआईपी (मुकेश सहनी): 11 सीटों पर लड़ी, जीतीं 4 सीटें

महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं।

दोनों गठबंधनों के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ 2% रहा था।। अमित शाह की यह बैठक साफ इशारा देती है कि भाजपा अब बूथ से लेकर बिहार की सत्ता तक के लिए कमर कस चुकी है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version