इंतजार खत्म इस दिन लगेगा भोपाल में अंतरराष्ट्रीय वन मेला-2024… इस बार महिला सशक्तिकरण होगी मेले की थीम

International Forest Fair in Bhopal from 17th to 23rd December

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का आगाज आज

भोपाल में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वन मेला 17 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 23 दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय वन मेले का आयोजन वन विभाग मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित की ओर से किया जा रहा है।

इस बार अंतरराष्ट्रीय वन मेले की थीम लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण रखी गई है। जिसमें विभिन्न हर्बल उत्पाद निर्माताओं की ओर से निर्मित औषधी अन्य विविध उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही निशुल्क ​चिकित्सा परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

जैसा की नाम से ही पता चलता है, अंतरराष्ट्रीय वन मेला मेले में श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मलेशिया के अलावा देश के कई राज्य जैसे बिहार, आसाम, उत्तराखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के प्रतिभागी भाग लेंगे। मेले में विभिन्न जिलों से संग्रहित की गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों के कई स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जहां सुदूर अंचलों के गांव के वनोपज समितियों के संग्राहक विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटी एवं वनौषधि मिलेंगी।

निशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे चिकित्सक

प्रसिद्ध चिकित्सकों से मरीजों को नि:शुल्क परामर्श भी दिलाया जाएगा। मेले में प्रदेश की वनोपज समितियां औषधियां अपनी लेकर आ रहीं हैं। देश की प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कंपनियां भी यहां एक साथ आपको नजर आएंगी। मध्यप्रदेश ही नहीं देशभर से विशेष तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओड़िशा, झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ की ओर से भी अपने हर्बल उत्पाद लेकर आएंगे।

वन मेले में मिलेंगी शुद्ध जड़ी-बूटियां

वन मेले का आयोजन प्रदेश से राष्ट्रीय और राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तार लघु वनोपजों के वैभव को भी दर्शाता है। वन मेले में शुद्ध जड़ी-बूटियां मिलेंगी। जिसके चलते लोगों को हर साल वन मेले का इंतजार रहता है।

क्रेता-विक्रेता सम्मेलन भी होगा

अंतरराष्ट्रीय वन मेले में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, लघु वनोपज संरक्षण एवं विपणन पर आधारित कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक व पारंपरिक वैद्य शिविर में मरीजों को देखेंगे आयुर्वेद चिकित्सक वन मेले में शामिल होने वाले नागरिकों को परामर्श देने के लिए मौजूद रहेंगे। इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय वन मेले के लिए राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच चुकी हैं।

मेले का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार 2011 से हुआ

बता दें राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश शासन वन विभाग और मप्र राज्य लघु वनोपज एवं सहकारी संघ मर्यादित की ओर से वन मेला का आयोजन साल 2001 से प्रदेश स्तरीय मेले के रूप में आरंभ किया गया था। साल 2011 से मेले का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार किया गया। इसके बाद से वर्ष 2018 और 2020 को छोड़ हर साल दिसम्बर माह में अंतरराष्ट्रीय वन मेले का आयोजन किया जा रहा है। वन मेले के आयोजन का प्रादेशिक से राष्ट्रीय और राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक का विस्तार लघु वनोपज के वैभव के साथ ही संपन्नता, ग्रामीण आजीविका एवं निर्भरता को प्रदर्शित करता है।

 

Exit mobile version