Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, विदेशी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, विदेशी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया। शुरुआती कारोबार से ही सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में दिखे और दिन चढ़ने के साथ गिरावट और गहरी होती चली गई।

दोपहर 2:07 बजे तक बीएसई सेंसेक्स 650.97 अंक गिरकर 82,595.21 पर पहुंच गया, जो 0.78% की कमजोरी दर्शाता है। वहीं एनएसई निफ्टी 216.35 अंक टूटकर 25,369.15 के स्तर पर आ गया, इसमें 0.85% की गिरावट दर्ज की गई।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 311.33 अंक फिसलकर 82,934.85 पर खुला, जबकि निफ्टी 99.5 अंक गिरकर 25,486 पर पहुंच गया।

रुपये पर भी दबाव

शेयर बाजार की कमजोरी का असर रुपये पर भी दिखा। शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 90.98 के स्तर पर आ गया। रुपये की गिरावट ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

किन शेयरों में गिरावट और तेजी
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने गिरते बाजार में भी मजबूती दिखाई।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, बढ़ते वैश्विक तनाव, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर रुपया घरेलू बाजार का भरोसा कमजोर कर रहे हैं। उनका कहना है कि शॉर्ट टर्म में किसी बड़ी तेजी की उम्मीद कम है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है और बड़ी गिरावट से बचा रही है। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहा, जबकि जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग दबाव में रहे। अमेरिका में मार्टिन लूथर किंग डे की छुट्टी के कारण सोमवार को बाजार बंद रहे। वहीं यूरोपीय बाजारों में गिरावट और अमेरिकी वायदा बाजार में कमजोरी देखने को मिली।

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। liveindia.news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

 

 

 

Post Views: 187
Tags: #StockMarketCrash #Sensex #Nifty #MarketUpdate #ShareMarketNews #RupeeFall #InvestmentNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version