Maharashtra में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई

Maharashtra में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई

महाराष्ट्र पुलिस ने औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी है। ये सब पिछले दिनों औरंगजेब को लेकर हुए सियासी बयानों के बाद से पुलिस ने मकबरे का पहरा बढ़ा दिया है। वहां अब किसी को बिना इजाजत आने जाने की छूट नहीं है। स्टेट रिजर्व पुलिस के जवानों की मकबरे पर तैनाती की है और कहा है कि किसी को भी बिना जांच के अंदर न आने दें। पुलिस को डर है कि भीड़ औरंगजेब की कब्र तोड़ने की कोशिश हो सकती है और किसी तरह की कानून व्यवस्था के हालात ने निपटने के लिए अभी से ही कब्र की सुऱक्षा बढ़ा दी है। दऱअसल पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अबू आजमी ने जब से औरंगजेब के शासनकाल की तारीफ की है तभी से बवाल मचा है। राजनीतिक बयानबाजी में हर दल और हर नेता कूद पड़ा है। किसी ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा तो किसी ने कांग्रेस पर। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां तक कह डाला कि औरंगजेब की कब्र को ही खत्म कर देना चाहिए। फड़नवीस की माने तो कांग्रेस सरकार ने मकबरे को संरत्रित स्माकर घोषित कर दिया जिसके बाद अब उसकी देखरेख एएसआई के हाथों में है। वही दक्षिणपंथी संगठनों के कब्र हटाने के बयान के बाद से पुलिस को डर है कि भीड़ कभी भी औरंगजेब की कब्र के खिलाफ जुट कर उसे नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह रही कि पुलिस ने एतिहातन कब्र की सुरक्षा बढ़ा है। औरगंजेब क कब्र महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर खुलताबाद में स्थित है।

Exit mobile version