Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पहलगाम की बैसरन ही नहीं आतंकियों के निशाने पर ये 4 पर्यटन स्थल थे…जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा…ओवरग्राउंड वर्कर्स ने की थी रेकी में मदद

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Security forces and investigation agencies are speeding up the investigation into the Pahalgam terrorist attack in Jammu and Kashmir
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहलगाम की बैसरन ही नहीं आतंकियों के निशाने पर 4 लोकेशन थीं…जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा…ओवरग्राउंड वर्कर्स ने की थी रेकी में मदद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही घटना को लेकर सुरक्षा बल और जांच एजेंसियों की ओर से तेजी से जांच की जा रही है। इस जांच के दौरान कई अहम खुलासे भी लगातार हो रहे हैं। पहलगाम हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को उसे कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। जिसमें सामने आया है कि आतंकवादी पहले ही बैसरन में पहुंच चुके थे। पहलगाम में हमला करने वाले इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन घाटी ही नहीं बल्कि तीन दूसरे पर्यटन स्थल भी थे।

Related posts

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

Gold Silver Price Today: लगातार तीसरे दिन टूटा सोना-चांदी, खरीदारी करने वालों के लिए बना सुनहरा मौका

June 9, 2026
Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

Stock Market Updates: शेयर बाजार में लौटी रौनक: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, निवेशकों ने ली राहत की सांस

June 9, 2026

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जांच एजेसी की ओर से संदिग्ध लोगों को ताबड़तोड़ उठाया जा रहा है। इस हमले के बाद अब तक करीब 2500 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है। जिसमें करीब 186 लोग अभी भी हिरासत में हैं। इनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। एनआईए की ओर से 80 ओवरग्राउंड वर्कर्स यानी OGW को भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसी एनआईए इन ओवरग्राउंड वर्कर्स से भी लगातार अपनी पूछताछ कर रही है।

बैसरन में दो दिन पहले ही पहुंच गए थे आतंकी

जानकार निकलकर सामने आ रही है कि एनआईए की जांच और ओवरग्राउंड वर्कर्स से पूछताछ में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हिरासत में लिए गए ओवरग्राउंड कर्मचारियों से हो रही पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले से ठीक दो दिन पहले आतंकवादी बैसरन घाटी में मौजूद थे।
अब बताया जा रहा है कि हमला करने वाले यह आतंकवादी हमले से करीब एक सप्ताह पहले ही 15 अप्रैल को पहलगाम में पहुंच गए थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर सिर्फ बैसरन घाटी ही नहीं थी बल्कि पहलगाम के तीन अन्य पर्यटन स्थल भी थे। इन आतंकियों की ओर से इन जगहों की भी रेकी की गई थी। ये तीनों लोकेशन भी इन आतंकियों के निशाने पर थी।

OGW ने की थी आतंकियों की रेकी में मदद

हालांकि पहलगाम हमले के बाद आतंकी इन तीन जगहों पर हमला करने में कामयाब नहीं हो सके। क्योंकि बैसरन घाटी में हमले के तत्काल बाद यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए थे। बैसरन के अतिरिक्त आतंकियों के निशाने पर पहलगाम की एम्यूजमेंट पार्क, आरु घाटी और बेताब घाटी भी निशाने पर थी। हालांकि सुरक्षा बलों की सजगता से यहां पर हमले करने की योजना काम नहीं कर सकी। जांच में अब तक यह बात सामने आई है कि करीब 20 ओवर ग्राउंड वर्कर OGW की पहचान की गई है। इसमें से कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। OGW कमर्चारियों ने ही पाकिस्तानी आतंकियों को रेकी करने में मदद की थी।

इससे पहले एनआईए की जांच के दौरान आतंकी टूलकिट को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ था। इस टूलकिट के माध्यम से आतंकवादियों को कई तरह की हिदायतें दी जा रहीं हैं। इसमें आतंकवादियों को क्या और कैसे करना है। क्या नहीं करना है। इस सबकी जानकारी दी जा रही थी। आतंकवादियों को समय के पाबंद होने के साथ ही अपनी यात्रा के दौरान इस्लामी पहनावे से परहेज करने के निर्देश दिए थे।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 496
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version