अमेरिका से आज शनिवार 15 फरवरी को 119 अवैध अप्रवासी भारतीय का दूसरा जत्था भारत लौटने वाला है। दरअसल यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी अमेरिका की ओर से अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जाता रहा है। लेकिन इस बार संसद में इस मुद्दे को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टियों ने अप्रवासीय भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियों पहनाकर जकड़े जाने का आरोप लगाया था। जिस पर केन्द्र सरकार को संसद में सफाई देनी पड़ी थी। इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि डिपोर्ट की यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है। इससे पहले भी अवैध अप्रवासी भारतीयों को डिपोर्ट किया जाता रहा हैं। केन्द्रीय मंत्री ने हरेक साल का डेटा भी संसद में दिखाया था।
- अमेरिका से लौटेंगे 119 अवैध अप्रवासी भारतीय
- दूसरा जत्था अमेरिका से भारत लौटेगा
- अमेरिकी विमान की अमृतसर में होगी लैंडिंग
- 67 अवैध अप्रवासी पंजाब के हैंं
- 33 अवैध अप्रवासी हरियाणा के हैं
- इससे पहले, 5 फरवरी को भेजे थे 104 अप्रवासी भारत
बता दें रात करीब 10 बजे के आसपास अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग होगी। 119 अवैध अप्रवासी में से करीब 67 पंजाब और 33 हरियाणा के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात के 8, यूपी के 3, महाराष्ट्र, गोवा और राजस्थान के 2-2 अवैध अप्रवासी शामिल हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के भी एक-एक व्यक्ति शामिल है। विमान आज शनिवार की रात करीब 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेगा। इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अप्रवासी भारत पावस भेजे गए थे।
अमेरिका से आ रहे 119 अवैध अप्रवासी भारतीय में सबसे ज्यादा 67 किस पंजाब के हें।
डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद वहां से निर्वासित किये जाने वाले भारतीयों का यह दूसरा जत्था है। बता दें इससे पहले महीने की शुरुआत 5 फरवरी को 104 अवैध अप्रवासियों का एक जत्थ अमेरिका से अमृतसर पहुंचा था।
अवैध अप्रवासी भारतीयों को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री ?
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कहा है कि अमेरिका में अवैध तरीके से रहने वाले अप्रवासी नागरिकों को भारत की ओर से स्वीकार किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था कि यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक समस्या बन गई है। जो लोग अवैध तरीके से एक से दूसरे देशों में जा रहे हैं वहां रह रहे हैं। जबकि उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं मिला है। ऐसे में हम सभी अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार हैं।
पंजाब के सीएम मान ने लगाया मोदी सरकार पर आरोप
उधर अवैध अप्रवासी भारतीयों की वापसी पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र की एनडीए सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। सीएम ने कहा पंजाब में अप्रवासियों के विमान को उतारना बेहद गलत है। इससे राज्य के लोगों में गलत संदेश जाएगा।
(प्रकाश कुमार पांडेय)





