Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस…सियालदह कोर्ट सोमवार को सुनायेगा सजा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 19, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Sealdah court will pronounce sentence in Kolkata RG Kar Medical College trainee doctor rape murder case on Monday.
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने दोषी ठहराया है। इस मामले में सजा का ऐलान सोमवार 20 जनवरी को होगा।

  • कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
  • ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर का मामला
  • केस का मुख्य आरोपी है संजय रॉय
  • सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी ठहराया
  • सजा का ऐलान सोमवार 20 जनवरी को होगा

पिछले साल 9 अगस्त 2024 को हुई इस जघन्य वारदात के करीब 162 दिन बाद जज ने अपना फैसला सुनाया और संजय रॉय से कहा कि वो दोषी है। उसे सजा मिलना ही चाहिए। इस फैसले के बाद पीड़िता के पिता कोर्ट में ही व्यथित होकर रो पड़े। उन्होंने जज से कहा कि उन्हें न्याय प्रणाली और आप पर पूरा भरोसा था। भरोसा कायम रखने के लिए आपका धन्यवाद।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सियालदह कोर्ट में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने अपनी टिप्पणी कहा संजय रॉय के लिए सोमवार 20 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा। संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 64, 66 और 103—1 के तहत के दोषी पाया गया है। इन धाराओं के तहत दोषी पाए गए अपराधी को अधिकतम सजा-ए-मौत या आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। फैसले के समय संजय रॉय भी कोर्ट में मौजूद रहा। जिसने एक बार फिर दोहराया कि उसे फंसाया गया है। वो पूरी तरह निर्दोष है। ऐसे में जज अनिरबन दास ने कहा कि उसे सोमवार 20 जनवरी को बोलने का मौका मिलेगा।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 66 के प्रावधान

भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 66 में उल्लेख किया गया है कि यदि कोई शख्स किसी महिला को इस तरह से आघात पहुंचाता है। जिससे उस महिला की मौत हो जाए। लगातार निष्क्रिय अवस्था में चली जाए, तो इस तरह के मामलों में कम से कम 20 साल की कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

भारतीय न्याय संहिता की धारा- 103 (1) में प्रावधान

भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1) के तहत प्रावधान किया गया है यदि कोई अपराधी किसी की व्यक्ति की हत्या करता है, तो उसे उम्रकैद या मौत की की सजा सुनाई जा सकती है। इसके साथ ही संबंधित अपराधी पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सीबीआई ने की मौत की सजा की मांग

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर के केस के मुख्य आरोप संजय रॉय पर लगाई सभी कानूनी धाराओं के तहत कठोर सजा का प्रावधान है। पीड़ित ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह से बर्बरता पूर्वक रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई थी, उसे देखते हुए ही इस मामले में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस की कैटेगरी में रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में आरोपी को मौत की सजा मिलने की संभावना अधिक है। वैसे भी कोलकाता के इस मामले में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के साथ ही लोगों की अपेक्षा और कानून के प्रति आस्था को ध्यान में रखते हुए इसकी प्रबल संभावना है। वहीं सीबीआई की ओर से कोर्ट में सजा-ए-मौत की ही मांग की गई है।

Post Views: 412
Tags: #Kolkata RG Kar Medical College#Sealdah court ##trainee doctor rape murder case
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version