बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने मध्य प्रदेश के नेता भी पहुंचे। मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं की एक ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर मीम भी बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स तंज भी कस रहे हैं। दरअसल, इस तस्वीर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, कई मंत्री, सांसद और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हैं। इन सबके पीछे एक चेहरा झांकता दिखाई दे रहा है, वह है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का। इसमें सिंधिया का चेहरा नेताओं के बीच दब गया है, जिसे लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। खासकर कांग्रेस ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “नजर आना जरूरी है। जरा ढूंढिए, इस तस्वीर में महाराज भी हैं क्या?” कांग्रेस के इस तंज के बाद राजनीतिक हलकों में तस्वीर को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कभी ‘राजा साहब’ कहे जाने वाले सिंधिया अब भाजपा में पीछे खड़े नजर आ रहे हैं, जो पार्टी में उनकी स्थिति को दर्शाता है। वहीं भाजपा समर्थकों का मानना है कि यह महज फोटो का एंगल है और इसे बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। करीब एक महीने पहले जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर पहुंचे थे, तब उन्होंने मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘राजा साहब’ कहकर संबोधित किया था। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में काफी चर्चा रही। लेकिन अब एक तस्वीर को लेकर कांग्रेस सिंधिया पर निशाना साध रही है।
भाजपा ने Scindia के साथ ये क्या कर दिया!
-
By DigitalDesk
- Categories: बिजनेस, मध्य प्रदेश, राजनीति, वीडियो
- Tags: #JyotiradityaScindia #AmitShah #MPPolitics #BJP #Congress #PoliticalNews #ViralPhoto #राजनीति #MadhyaPradesh #BreakingNews
Related Content
एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा....एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश
By
DigitalDesk
July 21, 2026
UPI Without Internet: बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI! फ्लाइट और मेट्रो में भी होगा आसान पेमेंट, NPCI ला रहा नई सुविधा
By
DigitalDesk
July 21, 2026