सावन 2025: इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का महीना… जानिए व्रत की तिथियां और धार्मिक महत्व
हिंदू पंचांग में इस साल सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से शुरू होगा। जो शनिवार 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। रक्षाबंधन के दिन ही इस बार सावन का समापन होने वाला है।
क्यों खास है सावन का महीना?
सावन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का महीना है। मान्यता है कि इस पावन मास में भोलेनाथ की सच्चे मन से की गई आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
सावन सोमवार व्रत तिथियां (2025)
व्रत दिनांक दिन
पहला सोमवार 14 जुलाई सोमवार
दूसरा सोमवार 21 जुलाई सोमवार
तीसरा सोमवार 28 जुलाई सोमवार
चौथा सोमवार 4 अगस्त सोमवार
सावन शिवरात्रि 23 जुलाई बुधवार
सावन में क्या करें?
रोज शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करें।
शिव स्तूति करें ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें।
सावन में सोमवार का व्रत अवश्य रखें।
ब्रह्मचर्य का पालन करें।
गरीबों को दूध, छाछ या सफेद वस्त्रों का दान करें।
श्रद्धा से शिव पुराण का पाठ करें।
सावन में किन बातों का रखें ध्यान?
मास-मदिरा, प्याज-लहसुन और बैंगन जैसे तामसिक भोजन से परहेज करें।
नाखून, बाल, दाढ़ी कटवाना वर्जित माना गया है।
किसी को अपशब्द या झूठ न बोलें – इस महीने पुण्य और पाप का प्रभाव कई गुना होता है।
सावन माह आत्मशुद्धि, संयम और ईश्वर भक्ति का महीना है। इस दौरान यदि श्रद्धा और नियमपूर्वक शिव पूजा की जाए, तो न केवल मानसिक शांति मिलती है बल्कि जीवन के कष्ट भी दूर हो जाते हैं। यह माह उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है जो प्रेम, विवाह, संतान या नौकरी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हों। ..(प्रकाश कुमार पांडेय)





