PSLV-C61 ESO -09 मिशन की उल्टी गिनती प्रारंभ…इसरो रखेगा सैटेलाइट से दुश्मनों की हरकत पर नजर…!

Satish Dhawan Space Center Sriharikota PSLV C61 EOS 09 Mission

PSLV -सी61 ESO-09 मिशन की उल्टी गिनती प्रारंभ…

ISRO रखेगा सैटेलाइट से दुश्मनों की हरकत पर नजर…!

पीएसएलवी-सी61/ईओएस-09 मिशन रविवार को प्रक्षेपित किया जाएगा। इसके लिए करीब 24 से 25 घंटे की उल्टी गिनती आज शनिवार सुबह शुरू हो चुकी है। बता दें यह मिशन पृथ्वी की निगरानी क्षमताओं में वृद्धि करेगा और विशेष रूप से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की हाई-रिज़ॉल्यूशन रडार इमेजरी भी प्रदान करेगा। इसरो से जुड़े सूत्र बताते हैं कि उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसरो का यह 101वां मिशन है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO का PSLV-C61/EOS-09 मिशन अंतिम चरण में है। 18 मई 2025 को सुबह 5:59 बजे ISRO इस मिशन को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह इसरो का 101वां मिशन बताया जा रहा है। यह मिशन इसरो की पृथ्वी की निगरानी करने की क्षमताओं को बढ़ाएगा। विशेष रूप से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की हाई-रिज़ॉल्यूशन रडार इमेजरी इससे मिलेगी।

इसरो का 101वां मिशन

जानकारी के अनुसार चार चरणों वाला 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी61 का वजन 321 टन के आसपास है। अपनी 63वीं उड़ान में रविवार 18 मई की सुबह 05 बजकर 59 मिनिट पर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से प्रथम लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा। पीएसएलवी-सी61 में 1,692.24 किलोग्राम वजनी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-09 होगा,जिससे पृथ्वी की निगरानी की जाएगी।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version