संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…एमपी में दर्ज की गई FIR…लाडली बहना योजना को लेकर दिया था यह बयान…

संजय राउत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…एमपी में दर्ज की गई FIR…लाडली बहना योजना को लेकर दिया था यह बयान…

मध्य प्रदेश पुलिस ने शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई लाडली बहना योजना पर उनकी कथित तौर पर गुमराह करने वाली टिप्पणी को लेकर की गई है।

संजय राउत पर भ्रम फैलाने का आरोप
बीजेपी महिला मोर्चा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
बीएनएस की धारा-353—(2) और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज

दरअसल बीजेपी का कहना है महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत के दावे का मकसद एमपी की डॉ.मोहन सरकार और सीएम की छवि को खराब करना है। लाभार्थी महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम भी संजय राउत कर रहे हैं। वहीं इस मामले में बीजेपी महिला मोर्चा सदस्यों ने योजना के बंद होने को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए भोपाल में संजय राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। क्राइम ब्रांच की ओर से बीएनएस की धारा-353 — 2 और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है। संजय राउत के खिलाफ यह कार्रवाई भोपाल बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना जाचक और मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा चौहान की ओर से की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

बता दें शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने यह दावा किया था कि मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार की लाडली बहना योजना बंद हो गई है। अब उनके इसी दावे को लेकर उनके खिलाफ महिला मोर्चा की ओर से एफआईआर दर्ज कराई।

महिलाओं की भावनाओं को पहुंचाई ठेस
भोपाल बीजेपी महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं को हर माह 1 हजार 250 रुपये की आर्थिक मदद की जा रही है। जबकि शिवसेना नेता राउत केवल राज्य सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका बयान लाभार्थी महिला की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। बीजेपी नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि शिवसेना यूबीटी सांसद राउत की ओर से यह भ्रामक बयान दरअसल एक साजिश के तहत दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version