शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाला है। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर पड़ता है। आइए बताते है आपको कि शनि के राशि बदलने से कौन सी राशियों की किस्मत चमकेगी।इन चार राशियों के दिन पलट जाऐंगे
वृषभ राशि
कुंभ राशि में शनि के जाने का सबसे ज्यादा फायदा वृषभ राशि को होगा। शनि इस राशि के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी और आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। इस राशि के जातकों की पुरानी समस्याऐं खत्म होंगी और हर क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इस राशि में शनि भाग्य भाव में गोचर करेंगे। शनि की दृष्टि तीसरे और छटवें भाव में होने से भाग्योदय होगा। समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। परिवार मे खुशियां आऐंगी।
तुला राशि
इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। आय मे वृद्दि होगी और शनि का गोचर आपकी राशि के पंचम भाव में है और आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगा।
धनु राशि
धनु राशि में शनि का गोचर तीसरे भाव मे है। इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि की दृष्टि भागय और पंचम भाव में है। शनि की साढेसाती से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और नौकरी में उन्नति के योग है।
देखें वीडियो-
