Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: संगम नगरी प्रयागराज को पीएम नरेन्द्र मोदी देंगे करोड़ों की ये सौगात…करेंगे गंगा पूजन

DigitalDesk by DigitalDesk
December 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
Sangam city Prayagraj Mahakumbh fair 2025 Hindu religious festival Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। यह हिंदू धर्म का महापर्व है। जिससे करोड़ों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल के अंतराल पर प्रयागराज में होता है। इस बार महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ आयोजित होने वाला है। जिसे लेकर यूपी की योगी सरकार की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी यहां गंगा पूजन करेंगे। इसके साथ ही महाकुंभ 2025 का आगाज करेंगे।

  • 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
  • गंगा पूजन करेंगे…महाकुंभ 2025 का करेंगे आगाज
  • निषादराज क्रूज से संगम पहुंचेगे पीएम
  • अक्षयवट,हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा पीएम
  • नागवासुकि मंदिर जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित
  • श्रृंगवेरपुर धाम कॉरीडोर का करेंगे लोकार्पण
  • गंगा रिवर फ्रंट रोड का करेंगे शिलान्यास
  • अन्य निर्माण कार्यों का भी करेंगे शिलान्यास

विश्व के सबसे बड़े आध्यत्मिक-सांस्कृतिक समागम ‘प्रयागराज महाकुम्भ’ के औपचारिक शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज को करीब 7000 करोड़ रुपये से अधिक का उपहार भेंट करने जा रहे हैं। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री का प्रयागराज दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पावन त्रिवेणी संगम का पूजन कर नवनिर्मित भरद्वाज आश्रम कॉरीडोर और श्रृंगवेरपुर धाम कॉरीडोर का लोकार्पण करेंगे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पूरे 45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ

  • महाकुंभ मेला हिंदू धर्म का महापर्व
  • महापर्व से जुड़ी करोड़ों लोगों की आस्था
  • पीएम नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को आएंगे
  • 7 हजार करोड़ की पीएम देंगे सौगात
  • सीएम योगी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ का आगाज
  • पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का आरंभ
  • महाशिवरात्रि के साथ होगा समाप्त
  • महाकुंभ 13 जनवरी से होगा आरंभ
  • 26 फरवरी 2025 को होगा समाप्त
  • पूरे 45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ

पवित्र महाकुंभ भारतीय संस्कृति की बहुत बड़ी धरोहर है। 2025 में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के चलते रेलवे का भी जायजा लिया जाने लगा है। बता दें कि पिछले तीन साल से महाकुंभ की तैयारी की जा रही हैं। इस वजह से नए ब्रिज, वेटिंग एरिया का भी निर्माण किया गया है। साथ ही स्टेशनों के भी सारे कामों को खत्म कर लिया गया है।

  • कुंभ के लिए प्रशासनिक तैयारी
  • महाकुंभ में कर रही 10 हजार संस्थाएं काम
  • 25 सेक्टरों में बंटा महाकुंभ मेला क्षेत्र
  • 12 किमी लंबाई के घाट
  • 1850 हेक्टेयर में पार्किंग
  • 450 किमी चकर्ड प्लेट, 30 पांटून पुल
  • 67 हजार स्ट्रीट लाइट, डेढ़ लाख शौचालय
  • डेढ़ लाख टेंट, 25 हजार पब्लिक एकोमडेशन

पीएम के दौरे को लेकर सीएम योगी ने प्रयागराज पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 दिसंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा वर्ष 2019 के कुम्भ में राज्य सरकार ने अपने मद से 2406.65 करोड़ का व्यय किया था। पूरी दुनिया में इस महाआयोजन के प्रबंधन की प्रशंसा हुई थी। तीर्थयात्रियों की सुविधा और ‘सनातन गर्व महाकुम्भ’ की महत्ता को देखते हुए इस बार इसे और विस्तार दिया गया है।
13 दिसंबर को पीएम मोदी प्रयागराज आने वाले हैं। तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। यहां पीएम मोदी 7 हजार करोड़ रूपये का उपहार देने आ रहे है। साथ ही महाकुंभ का आगाज करेंगे। ऐसे में चारों तरफ खुशी का माहौल है। महाकुम्भ के लिए राज्य की योगी सरकार की ओर से 5496.48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 2100 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान किया है। सीएम योगी ने कहा बजट की कोई कमी नहीं है। इसलिए व्यवस्था में कहीं किसी प्रकार का अभाव नहीं होना चाहिए।

Post Views: 364
Tags: #Hindu religious festival#Mahakumbh fair 2025#Sangam city PrayagrajPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version