Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

समलैंगिक विवाह को क्या मिलेगी कानूनी मान्यता,केन्द्र सरकार क्यों कर रही है विरोध

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Same-sex marriage
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाली याचिका पर लगातार चार दिन से  सुनवाई की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 5-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजा था। इस मामले की सुनवाई भी लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है। जिसे सोमवार तक पूरा करना है।

  • समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता की मांग
  • सुप्रीम कोर्ट में जारी है समलैंगिक विवाह पर सुनवाई
  • केन्द्र सरकार नहीं है समलैंगिक विवाह के पक्ष में

सुनवाई के दौरान CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने संविधान पीठ को मामले को भेजने पर कहा कि हम इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कंरेंगे लेकिन इससे सभी को समझने में मदद मिलेगी। कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एनके कौल ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार का वही रुख है, जो हाई कोर्ट में था। क्या अप्रैल में हो सकती है इस मामले की सुनवाई? वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि देश के हर नागरिक को प्यार करने और खुद को अभिव्यक्त करने का अधिकार है। उस अधिकार में कुछ भी हस्तक्षेप नहीं करता है लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि उन्हें विवाह करने की अनुमति दी जानी चाहिए। विशेष विवाह अधिनियम में एक पुरुष और एक महिला के बीच विवाह के मुद्दे का भी उल्लेख है। यदि समान-लिंग विवाह को कानूनी मान्यता दे दी जाती है, तो एक विशेष विवाह अधिनियम बनाने का उद्देश्य विफल हो जाएगा। जिसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

गोद लिए बच्चे का समलैंगिक होना जरुरी नहीं

CJI की ओर से कहा गया कि समलैंगिक जोड़े के गोद लिए हुए बच्चे को समलैंगिक होना जरूरी नहीं है। इस मामले में पिछले रविवार को केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह का विरोध करते हुए एक हलफनामा पेश किया था। केंद्र ने पिछले रविवार को कोर्ट में 56 पन्नों का हलफनामा दाखिल किया था। जिसमें इस बात का जिक्र है कि सेम सेक्स मैरिज भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं है। यह पति-पत्नी और उनसे होने वाले बच्चे की अवधारणा से मेल नहीं खाता। केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में समाज की मौजूदा स्थिति का जिक्र किया है। केंद्र ने कहा कि आजकल समाज में कई तरह की शादियां या रिश्ते अपनाए जा रहे हैं। इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है।

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग

बता दें इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर दिल्ली समेत विभिन्न हाईकोर्ट में दायर सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करने का फैसला किया था। दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह की कानूनी मान्यता की जांच करने के लिए सहमत था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और अटॉर्नी जनरल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने की थी। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी जा सकती है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अटॉर्नी जनरल को भी नोटिस भेजा गया है। सभी को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

हैदराबाद के समलैंगिक जोड़े ने दायर की याचिका

हैदराबाद में रहने वाले समलैंगिक जोड़े की याचिका में मांग की गई है कि समलैंगिक विवाह को भी विशेष विवाह अधिनियम के तहत लाया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट भी इस मामले की सुनवाई कर रहा है। वहींअधिवक्ता संजय किशन कौल ने कहा कि यह मामला दो साल से केरल उच्च न्यायालय में लंबित है। यह पूरा मामला जनहित से जुड़ा है क्योंकि यह संवैधानिक अधिकार का मामला है।

Post Views: 221
Tags: Central Governmentgay marriagelegal recognitionlive streamingSupreme Court 5-Constitution bench of judges
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version