अखिलेश यादव का धीरेन्द्र शास्त्री पर विवादित बयान: “अंडर टेबल लेगा वो बाबा पैसे”
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक विवादास्पद बयान दे दिया। कथावाचकों की फीस को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा, “कई कथावाचक 50 लाख रुपये लेते हैं। किसी की हैसियत है कि धीरेन्द्र शास्त्री को कथा के लिए बुला सके? अंडर टेबल लेगा वो बाबा पैसे, आप पता करवा लीजिए।”
इटावा का मामला
हाल ही में इटावा के दादरपुर गांव में कथावाचकों संत कुमार यादव और मुकुट मणि यादव के साथ जातिगत आधार पर अभद्रता की गई। उनकी चुटिया काट दी गई, हारमोनियम तोड़ा गया और कथित रूप से उन पर मानव मूत्र भी छिड़का गया। इस घटना की निंदा करते हुए अखिलेश यादव ने कथावाचकों को समर्थन दिया और उन्हें सम्मानित कर नया हारमोनियम भी भेंट किया।
राजनीतिक बयानबाज़ी और प्रतिक्रिया
अखिलेश के बयान ने धीरेन्द्र शास्त्री समर्थकों के बीच रोष पैदा कर दिया है। बयान को ‘आस्था पर हमला’ और ‘सनातन विरोधी मानसिकता’ के रूप में देखा जा रहा है। भविष्य में इस मुद्दे पर सियासी गर्मी और बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि धीरेन्द्र शास्त्री पहले भी राजनीतिक और धार्मिक बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे हैं।
यह बयान एक बार फिर दर्शाता है कि धर्म और राजनीति का मेल अक्सर विवाद का कारण बनता है, खासकर जब आस्था और आरोप एक साथ उठते हैं।
भाजपा के रोज में चल रही सेटलमेंट पॉलिसी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी के राज में केवल सेटलमेंट पॉलिसी चल रही है। उन्होंने कहा आज व्यापारियों के लिए आपातकाल जैसे ही हालात हैं। सरकार महज बिचौलियों का प्रॉफिट उनका लाभ बढ़ाने के लिए ही काम कर रही है। अखिलेश ने कहा राज्य में बिचौलिए मुनाफा कमा रहे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग मुनाफा कमा रहे हैं और व्यापारियों की हालत बिगड़ती जा रही है, उनकी हालत ठीक नहीं है।.. (प्रकाश कुमार पाण्डेय