जानें क्यों नहीं हुइ वृंदावन में हर रात होने वाली संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा…क्या संत प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं…
उत्तरप्रदेश में राधा कृष्ण की नगरी वृंदावन में हर रात संत प्रेमानंद जी महाराज पदयात्रा करते थे, लेकिन अब भक्तों में मायूसी है। संत प्रेमानंद जी महाराज के रात मे दर्शन नहीं हुए। भक्तों को प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं हो सके। दरअसल बीती रात पदयात्रा में संत प्रेमानंद क्यों नहीं आए?
इसे लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेकिन कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य की खराबी के चलते संत प्रेमानंद जी महाराज ने पदयात्रा नहीं की। जिससे भक्त उनके दर्शन नहीं कर सके। बता दें इससे पहले भी कई मौकों पर रात में निकलने वाली पदयात्रा में संत प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों को दर्शन नहीं हो सके, उन्हें निराश होना पड़ा था।
दरअसल प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज रात में पदयात्रा के माध्यम से अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। सोमवार की देर रात तक भक्त उनकी राह देखते रहे लेकिन पदयात्रा नहीं निकली। जिससे भक्तों को अपने ईष्ट गुरु प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन नहीं हो सके। बीती रात हजारों की संख्या में वृंदावन आने वाले भक्त मायूस होकर वापस लौट गए।
प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों भक्त
हर बार की तरह सोमवार की रात को भी राधा कृष्ण नगरी वृंदावन में भारी संख्या में भक्त पहुंचे थे। जो अपने गुरु संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने के लिए आधी रात को कतार में खड़े हुए थे। यह सभी भक्त उसी राह पर खड़े थे। जिस राह से संत प्रेमानंद जी महाराज होकर अपनी पदयात्रा पर निकलते हैं और इस दौरान वे भक्तों को दर्शन देते हैं। बीती रात भी भक्तों की भारी भीड़ नजर आई, लेकिन जब रात के 2 बजे तक जब प्रेमानंद जी महाराज पदयात्रा करते हुए वहां भक्तों को दर्शन देने नहीं पहुंचे तो भक्त काफी चिंतित हो गए।
स्वास्थ्य खराब होने की चर्चा
संत प्रेमानंद जी महाराज के पर्रिकर के व्यक्ति की ओर से आखिरकार अलाउंस किया गया कि प्रेमानंद जी महाराज किन्हीं वजह से आज पदयात्रा नहीं निकाल सकेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी भक्त अपनी-अपनी दिनचर्या में वापस लौट जाएं। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी भक्तों में मायूसी छा गई। भक्तों को उम्मीद थी कि संत प्रेमानंद जी महाराज उन्हें दर्शन अवश्य देंगे। कुछ भक्तों ने कहा कि आज शायद प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए उनके दर्शन इसलिए नहीं हो सके। शायद उनकी तबीयत खराब हो गई है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है कि संत प्रेमानंद जी महाराज ने रात में पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन क्यों नहीं दिए। उनकी पदयात्रा किस वजह से रुकी? इसका भी कोई कारण सामने नहीं आ सका।