यशस्वी की पारी का दुखद अंत, कोहली ने दोहराई फिर वहीं गलती…रोहित अगले टेस्ट से बाहर..!

यशस्वी की पारी का दुखद अंत, कोहली ने दोहराई फिर वहीं गलती...रोहित अगले टेस्ट से बाहर..!

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 (BGT24) दोनों ही टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है। जो भी टीम इस सीरीज को अपने नाम करने में कामियाब होगी वो सीधे सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC25) के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीम बराबरी पर खड़ी है। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में जहां भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली की शतकीय पारी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर कंगारुओं को हार का स्वाद चखा दिया। वही दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से बड़ी शिकस्त देकर हिसाब बराबर कर लिया। सीरीज का तीसरे टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ रहा। अब सीरीज के चौथे टेस्ट की भी शुरुआत हो चुकी है।

पहले दो दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
26 तारीख को शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन रहा। दोनों ही दिन भारतीय टीम के लिए कठिन साबित हुए और कंगारू पूरी तरह भारतीय टीम पर हावी दिखे। पहले दिन अपनी धुआँधार बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर रनो का अम्बार लगा दिया। इसमें सबसे बड़ा हाथ रहा विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का। जिन्होंने 70 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 197 गेंदों में 140 रनो की पारी खेली। स्मिथ के अलावा इस टेस्ट से टीम में डेब्यू कर रहे सैम कोनस्टास, उस्मान ख़्वाजा और मार्नस लाबुशेन के अर्धशतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। भारत के तरफ से एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ खासा प्रदर्शन नहीं कर पाया। बुमराह ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम नाम किए। वहीं रविंद्र जडेजा के हाथ 3 सफलता लगी।

भारत कि बल्लेबाजी फिर बिखरी
टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने के बाद बल्लेबाजी पर उतरी भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। दूसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मात्र 3 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भारत ने अपना दूसरा विकेट भी 51 रन पर गवा दिया। लेकिन विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला। यशस्वी ने 82 रन बनाए लेकिन वे रन आउट हो गए। यशस्वी के बाद विराट कोहल ने भी अपना विकेट गवा दिया और दूसरे दिन के स्टंप्स तक भारतीय टीम 5 विकेट के नुक्सान पर 164 रन ही बना सकी। रविंद्र जडेजा के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत क्रीज पर टिके हुए है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से अब भी 310 रन पीछे है।

BGT में घमासान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दोहरा चरित्र

यशस्वी की पारी का दुखद अंत
विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुए। लेकिन स्कॉट बोलैंड के एक गेंद पर विराट कोहली और यशस्वी का तालमेल बिगड़ गया। इसका नतीजा ये हुआ कि यशस्वी रन आउट हो गए। 41वें ओवर की आखिरी गेंद को यशस्वी ने मिड ऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। विराट गेंद को देख रहे थे। वह क्रीज में खड़े ही रह गए और यशस्वी उनके पास तक पहुंच गए। मिड ऑन पर कप्तान पैट कमिंस ने गेंद को उठाया और विकेटकीपर की तरफ थ्रो कर दिया। एलेक्स कैरी ने आराम से पीछे से आकर बेल्स उड़ा दी और यशस्वी अपना विकेट गवा दिया।

विराट ने की फिर वही गलती
विराट कोहली ने 86 गेंदों का सामना कर 36 रन बनाए। एक समय ऐसा लगा की विराट कोहली का फॉर्म वापस आ चूका है। लेकिन फिर तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की गेंद पर विराट ने वही गलती दोहराई जो वे काफी लम्बे समय से करते आ रहे है। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर खुद को रोक नहीं पाए और मारने के चक्कर में गेंद को एज कर बैठे। स्कॉट बोलैंड के ऑफ स्टंप की बाहर की गेंद पर विराट ने विकेटकीपर को कैच दे दिया।
यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद विराट कोहली भी ज्यादा समय क्रीज पर नहीं टिक पाए। 153 के स्कोर पर यशस्वी पवेलियन लौटे थे। इसके एक रन ही जुड़ा था कि विराट भी आउट हो गए।

कोहली ने 19 साल के इस खिलाड़ी को मारा कंधा
चौथे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बालेबाजी करने का फैसला किया। 19 साल के ओपनिंग बल्लेबाज सैम कोंस्टास इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे थे। सैम कोंस्टास ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने 65 गेंदो में 60 रन बनाए। अपनी इस आक्रामक पारी में सैम कोंस्टास ने 6 चौक्के और 2 छक्के जड़े। इन सब के बीच एक विवादित घटना भी हुई। दरअसल मैच का 10वां ओवर चल रहा था तब, विराट कोहली ने सैम कोंस्टास को कंधा मारा। मैच के बाद कोंस्टास ने बताया की ये सिर्फ एक हादसा था। लेकिन मैच रेफरी ने विराट कोहली की इस हरकत के वजह से उनपर दो लाख का जुर्माना ठोक दिया। यह कोहली की मैच फीस का 20% है। इस घटना के बाद कुछ लोग कोहली का स्पोर्ट कर रहें है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 19 साल का खिलाड़ी जो अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहा है, उसके साथ ऐसा बरताव करना सही नहीं है।

रोहित शर्मा होंगे टीम से बाहर..?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ख़राब फॉर्म से गुजर रहे है। इस पूरी सीरीज में रोहित ने 5 पारियों में बल्लेबाजी की है और केवल 22 रन ही बना सके है। कप्तान का ऐसा फॉर्म पूरी टीम के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में अब सवाल ये है की क्या चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित अच्छा स्कोर करने में कामियाब होते है। अगर नहीं तो क्या उन्हें पांचवे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया जाएगा, और उनकी जगह सरफराज़ खान या किसी अन्य खिलाडी को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा।

Exit mobile version