Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 45 हजार करोड़ के घोटाला की जांच के लिए देंगे धरना

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Sachin Pilot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मरुभूमि राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं, लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष का बवंडर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पायलट ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमने जनता से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बीजेपी के भ्रष्टाचार की जांच करेंगे, लेकिन साढ़े चार साल सरकार चलने के बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों की जांच नही करा पाए।

  • टूट गया सचिन पायलट के सब्र का बांध
  • वसुंधरा सरकार में हुआ था 45 हजार करोड़ का घोटाला
  • सचिन पायलट ने की खान घोटाले की मांग
  • 11 अप्रैल को धरना देंगे सचिन पायलट
  • गहलोत सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे
  • पायलट शहीद स्मारक पर देंगे धरना
  • खान घोटाले की सीबीआई से कराई जाए जांच
  • भाजपा के भ्रष्टाचार की जांच के लिए सीएम को लिखे पत्र
  • सीएम अशोक गहलोत ने नहीं दिया पत्रों का जवाब

सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत को कई पत्र लिखे, लेकिन उन पत्रों का कोई जवाब नही मिला। उन्होंने कहा वसुंधरा सरकार में 45 हज़ार करोड़ का खान घोटाला हुआ था। विपक्ष में रहते इन घोटाले की जांच CBI से करवाने की मांग कांग्रेस ने की थी। तब अशोक गहलोत भी इन मामलों को जोर-शोर से उठाते थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को मामलों की जांच को लेकर शहीद स्मारक पर धरना देंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

विपक्ष में रहते गहलोत करते थे घोटाले की जांच की मांग

जयपुर में रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि 2013 में हमारी कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन हम चुनाव हार गए। उसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया। तब भी पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने हर संभव कार्य किया। उस दौरान राजस्थान में BJP की मजबूत सरकार बनी और हमने विपक्ष में रहते हुए 5 साल तक जमकर संघर्ष किया। इस दौरान कांग्रेस ने आमलोगों से वायदा किया था कि पार्टी की सरकार बनते ही BJP के भ्रष्टाचार की जांच करेंगे लेकिन यह संभव नहीं हो सका। हमने प्रयास भी किया। जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री गहलोत को भाजपा भ्रष्टाचार की जांच के लिए पत्र भी लिखे थे।

सत्ता में आने के बाद गहलोत भूल गए खान घोटाला

सचिन पायलट ने कहा अब चुनाव में 6 महीने का समय बचा है, जो वादा जनता से किया था वो पूरा होना चाहिए था। केंद्र सरकार ED, CBI, आयकर विभाग जैसी एजेंसिंयों का दुरुपयोग कर विपक्ष को घेर रही है। दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के मामलों में हमारी कांग्रेस सरकार वसुंधरा राजे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा वसुंधरा सरकार में 45 हज़ार करोड़ का खान घोटाला हुआ था। विपक्ष में रहते इन घोटाले की जांच CBI से करवाने की मांग की थी। तब अशोक गहलोत भी इन मामलों को जोर-शोर से उठाते थे। सत्ता में आने के बाद मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई। संजीवनी घोटाले को लेकर पायलट ने कहा अच्छी बात है। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। कितना भी बड़ा नेता हो। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए इसी तरह वसुंधरा राजे के समय के घोटालों की भी जांच होनी चाहिए।

Post Views: 301
Tags: #Sachin PilotCM Ashok Gehlotfactionalism in Rajasthan CongressSachin Pilot will protestscam of 45 thousand crores in Vasundhara government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version