Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

कभी सचिन पायलट ने लिखी थी चिट्ठी,अब गहलोत ने की 19 नए जिलों की घोषणा,सीएम गहलोत ने खेला चुनावी दांव

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Sachin Pilot Gehlot
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जयपुर: राजस्थान साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में अशोक गहलोत सरकार के फैसलों में चुनावी झलक दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में सीएम गहलोत ने एक बड़ा चुनावी दांव चला है। शुक्रवार की शाम उन्होंने एक साथ 19 नए जिलों का ऐलान कर सियासत में हलचल मचा दी है। देश में आजादी के बाद संभवत: ये पहला मौका है, जब किसी राज्य में एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा की गई हो। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने विधानसभा में 19 नए जिलों की घोषणा की है। उनमें बालोतरा, अनूपगढ़, ब्यावर, दूदू, डीग, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम के साथ केकड़ी, गंगापुर सिटी, कोटपुतली, खैरतल, बहरोड़, नीमकाथाना, फलोदी, सलुंबर और सांचोर शामिल हैं।

सत्ता विरोधी लहर कम करने की कोशिश

राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान को विपक्षी भाजपा से ज्यादा पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह की चिंता है। अशोक गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान को एक सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने एक बार फिर बता दिया है कि सबको साथ लेकर चलने की कला क्या होती है। उन्होंने सत्ता विरोधी लहर से लड़ने की भी कोशिश की है। गहलोत ने इस राजनीतिक चाल से न सिर्फ विपक्ष को करारा जवाब दिया है, बल्कि अपनी ही पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह पर भी लगाम लगाने की कोशिश की है। वैसे कोई भी दल की सरकार हो नए जिलों की घोषणा करना उसके लिए किसी जोखिम से कम नहीं होता, लेकिन गहलोत सरकार ने यह जोखिम उठाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस ऐलान से अब राजस्थान में अब 50 जिले और संभागों की संख्या 10 हो गई है। सरकार नए जिलों में विकास के लिए 2 हजार करोड़ दे रही है। इसके राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके चलते कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समीकरण में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नए जिलों के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान

सीएम अशोक गहलोत ने बजट में इसके लिए 2000 करोड़ का प्रावधान किया है। ऐसे में जिलों के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी और इसका श्रेय कांग्रेस लेगी, हालांकि प्रशासनिक प्रक्रिया में समय लगता है। नए जिले सुशासन और तेजी से सेवा वितरण की ओर ले जाते हैं। यह केवल छोटे जिलों के साथ ही संभव है। नए जिलों की भी घोषणा की गई है जहां पार्टी कमजोर है। जयपुर को तोड़कर नए जिले बनाने को भी सरकार की चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान में जयपुर हेरिटेज नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि जयपुर ग्रेटर पर भाजपा का कब्जा है। जयपुर को भी आगामी चुनाव में जयपुर के हेरिटेज एरिया में फिर से कांग्रेस का झंडा फहराने की मंशा से बांट दिया गया है।

बीजेपी के हिंदुत्व एजेंडे की काट

सीएम गहलोत ने आक्रामक चुनावी रणनीति अपनाई है। एक तरफ वो बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं।लेकिन गहलोत के लिए आगे बड़ी चुनौतियां हैं। बजट पास हो चुका है। सरकार के पास बहुत कम समय बचा है। इस पूरे बजट को धरातल पर उतारना एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि जिस तरह की सरकारी व्यवस्था में योजनाओं को धरातल पर आने में समय लगता है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाएगा। साथ ही नाराजगी वहां भी देखने को मिलेगी जहां जिले घोषित नहीं किए गए हैं। इसको लेकर कल ही कुछ विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस पर कैसे काबू पाती है?

पायलट को कर दिया था गहलोत ने मना

बता दें राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नये जिलों को लेकरमुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी थी। यह चिट्ठी बजट सत्र के प्रारंभ होने से पहले लिखी गई थी। लेकिन उस समय सीएम अशोक गहलोत ने नए जिले बनाने से मना कर दिया था। तब गहलोत ने कहा था कि जिला मनाने के लिए राम लुभाया कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

Post Views: 144
Tags: 19 new districtsCM Ashok GehlotJaipurrajasthan assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version