Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सचिन पायलट का बड़ा बयान— गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा हैं, 11 से पायलट निकालेंगे जनसंघर्ष यात्रा,इसके बाद लेंगे बड़ा फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की परेशानी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस में पिछले तीन साल कलह और विरोधी बयान जारी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच लड़ाई मंगलवार को खुलकर सामने आ गई। पायलट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत पर खुलकर आरोप लगाए। पायलट ने कहा सीएम गहलोत का पिछला भाषण सभी ने सुना। भाषण को सुनने के बाद उन्हें लगता है अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं बल्कि वसुंधरा राजे सिंधिया उनकी नेताहैं।

  • सचिन पायलट ने बोला गहलोत पर सीध हमला
  • 11 मई से भ्रष्टाचार के खिलाफ निकालेंगे यात्रा
  • जनसंघर्ष यात्रा निकालेंगे पायलट
  • अजमेर से प्रारंभ होगी यात्रा

पायलट ने अनशन के बाद अब पदयात्रा का एलान किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच सचिन पायलट ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा 11 मई से वे पांच दिन की जन संघर्ष यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा अजमेर से प्रारंभ होगी। जन संघर्ष यात्रा दरअसल भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जाएगी। यात्रा के बाद कोई दूसरा फैसला लिया जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने सीएम गहलोत के बयान जिक्र कर कहा एक तरफ ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार को गिराने का काम भाजपा की ओर से किया जा रहा था। दूसरी तरफ कह रहे हैं कि राज्य सरकार वसुंधरा राजे ने बचाई थी। यह बयान अपने आप में काफी विरोधाभासी है। पायलट ने कहा उन्हें लगता है कि इसे स्पष्ट करने की जरुरत है। बता दें साल 2020 में जो बगावत हुईथह, उसका उल्लेख करते हुए सचिन पायलट ने कहा वे सरकार में नेतृत्व परिवर्तन चाहते थे। उन्होंने अपनी बातों को कांग्रेस आलाकमान के सामने रखा था। कई दौर की बैठक हुई इसके बाद समिति भी बनाई गई थी। समिति में रोडमैप तैयार हुआ था। इसके बाद कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हम सभी ने जी जान से काम किया। करीब ढाई साल का ये कार्यकाल हुआ। अनुशासन तोड़ने का कोई काम उन्होंने नहीं किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेसी कर रहे बीजेपी नेताओं का गुणगान

सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा उन्होंने पहली बार ये देखा है कि अपनी सरकार और अपने विधायक ही नहीं अपने नेताओं को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। ये सब समझ से परे है। क्योंकि भाजपा का गुणगान कर कांग्रेस विधायकों को बदनाम किया जा रहा है। पायलट ने यह भी कहा कि उन पर आरोप लगाए गए थे पार्टी और सरकारी की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। सचिन ने हम सब दिल्ली में जो गए थे, अपनी बात को रखने के लिए। ऐसे लोगों पर आरोप लग रहे हैं जो 30-40 साल से जनसेवा का काम कर रहे हैं।परसो का बयान सुनकर उन्हें पता चल गया कि आखिर अब तक अशोक गहलोत वसुंधरा राजे के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे?

वसुंधरा ने बचाई थी गहलोत की सरकार

बता दें पायलट के नेतृत्व में 2020 के जुलाई में भी कांग्रेस के करीब 18 विधायक बगावत पर उतर आए थे। हालांकि पार्टी हाईकमान ने दखल दिया और इसके बाद एक महीने तक चला ये सियासी ड्रामा किसी तरह खत्म समाप्त हुआ था। लेकिन इसके बाद सचिन पायलट को डिप्टी सीएम के पद ही नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था। दरअसल सीएम गहलोत ने पिछले दिनों धौलपुर की जनसभा में दावा किया था कि साल 2020 में जब पायलट की अगुवाई में कुछ कांग्रेस विधायकों ने बगावत की थी। उस समय वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल सामने आए और उन्होंने सरकार बचाई थी।

Post Views: 283
Tags: #Sachin PilotCM Ashok GehlotGehlotJan Sangharsh YatraSonia GandhiVasundharaVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version