दिल से काम करने वाले सबिह खान अब Apple के COO! यूपी के लाल पर टिम कुक की मुहर
यूपी के मुरादाबाद से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी तक का सफर
भारतीय मूल के सबिह खान को Apple ने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो जेफ विलियम्स की जगह लेंगे जो लगभग 30 साल की सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं। सबिह खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 1966 में हुआ था। स्कूली शिक्षा के बाद वह सिंगापुर और फिर अमेरिका चले गए।
शानदार एजुकेशन और करियर की शुरुआत
सबिह ने Tufts University से इकनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली, और फिर Rensselaer Polytechnic Institute से मास्टर्स किया। ऐपल जॉइन करने से पहले वह GE Plastics में टेक्निकल लीडर थे। उन्होंने 1995 में ऐपल के प्रोक्योरमेंट ग्रुप से शुरुआत की थी।
Apple की ग्लोबल सप्लाई चेन के आर्किटेक्ट
2019 में सबिह खान Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने और पिछले 6 सालों में उन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन को संभाला—जिसमें प्रोडक्ट प्लानिंग, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी शामिल हैं। उन्होंने सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम को भी लीड किया, जो कर्मचारियों और पर्यावरण पर केंद्रित है।
टिम कुक की तारीफ, पर्यावरण में भी बड़ा योगदान
Apple CEO टिम कुक ने कहा कि सबिह खान एक शानदार रणनीतिकार हैं और उन्होंने एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में नई तकनीक लाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से Apple का कार्बन फुटप्रिंट 60% से ज्यादा घटा है और अमेरिका में कंपनी की मौजूदगी बढ़ी है।





