पांच बीवियों वाला पति ‘रुस्तम’ करता था ये काम…जानकर पुलिस भी हुई हैरान…पहली पत्नी ने खोल दिया राज…

पांच बीवियों वाला पति ‘रुस्तम’ करता था ये काम…जानकर पुलिस भी हुई हैरान…पहली पत्नी ने खोल दिया राज…

मध्यप्रदेश के ग्वालियर को राजा महाराजा की धरती कहा जाता है। यहां कभी राजपरिवार की तुती बोला करती थी। राजा महाराजा एक नहीं कई शादियां करते थे। हालांकि अब न राजा बचे न राजपाट, लेकिन एक ऐसा शख्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो हर साल नई शादी करता था। जिसने अब तक पांच शादियां कर भी ली हैं, लेकिन पहली पत्नी ने उसका कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोल दिया। पति कोई अनपढ़ नहीं बल्कि इंजीनियर है।

पति करता था हर साल नई शादी
पहली पत्नी ने खोला पुलिस के सामने कच्चा चिट्ठा
पांच बीवियों वाला पति
हर साल करता है नई शादी
पहली वाली पत्नी ने खोला काला चिट्ठा
ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंची थी पीड़िता

बता दें ग्वालियर के एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ही पति पर पांच पांच शादियां करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार पुलिस से लगाई। महिला ने एसपी को बताया कि उसका पति हर साल नई शादी करता है। उसने अपने पति के खिलाफ 2022 में भी मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस की ओर से इस पर कोई एक्शन ही नहीं लिया। ऐसे में डीएसपी ने महिला की आपबीती सुनी और पुलिस को मामले की पूरी तहकीकात करने के निर्देश दिये।

ग्वालियर में महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए डीएसपी से मदद
की गुहार लगाई है। उसने कहा पति हर साल शादी कर नई दुल्हन को लेकर घर आ जाता है। अब तक उसने पांच लड़कियों से शादियां की हैं। उसके खिलाफ पहल भी मामला भी दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने अब तक उसे गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा। महिला ने कहा अब पति अपने गुनाह से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में है। वहीं महिला की यह दर्द भरी दास्तां सुनकर डीएसपी ने अपने मातहत अधिकारियों को मामले में एक्शन लेने का आदेश दिया है।

पीड़ित महिला का नाम रेण परिवर्तित नाम बताया जा रहा है। जो गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर रोते-बिलखते डीएसपी को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया उसकी शादी 23 मई 2018 में मुरार तिकोनिया के रमेश सिंह शेखर के बेटे रुस्तम सिंह शेखर के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसकी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे हर दिन प्रताड़ित करने लगे। सब कुछ वो यह सोचकर सहती रही कि एक न एक दिन तो पति सुधर जाएगा। लेकिन न पति सुधरा और न ससुराल वाले। ऐसे में 2022 में उसने मामला दर्ज करवाया। अब यह केस कोर्ट में विचाराधीन है।

शिकायतकर्ता महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा उसका सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति कंपनी के काम का बहाना बनाकर ज्यादातर समय घर से गायब ही रहता था। ऐसे में जब उसने पति के गायब रहने छानबीन की तो पता चला कि पति के महिलाओं के साथ कई अफेयर चल रहे हैं। इसके बाद जानकारी उसे लगी हो और ज्यादा चौंकाने वाली थी। उसका पति अपने हाई प्रोफाइल स्टेटस का दिखावा करता था और हर साल नई लड़की से शादी करता है। यह सब जानकर महिला के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। महिला बताया कि पति के इस काम में उसकी बहनें और जीजा भी सहयोग करते हैं। पिछले साल 2023 में उसके पति ने राजस्थान के भरतपुर में ज्योति गोयल नाम की लड़की से शादी। ज्योति उसकी पांचवीं पत्नी है।

Exit mobile version