रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की जल्द पूरी होगी बरसी, अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचे अचानक राजधानी कीव

प्रतीकात्मक तस्वीर

कीव। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार यानी 20 फरवरी को यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे और लोगों को चौंका दिया। उन्होंने यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा किया।

बाइडेन का दिल मांगे मोर

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हालांकि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से पहली बार कीव की यात्रा पर गए हैं। बाइडेन के इस दौरे से दुनिया भर में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं और इंटरनेशनल डिप्लोमेसी के दिग्गज इसके अलग मायने बता रहे हैं। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 21 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी की ऐतिहासिक यात्रा की थी और वह इस दौरान बाइडेन से भी मिले थे। यह फरवरी 2022 के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की की पहली विदेश यात्रा थी।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की एक साल पूरे होने से पहले बाइडेन 20-22 फरवरी तक पोलैंड की यात्रा करने वाले थे, लेकिन वह अचानक ही यूक्रेन भी पहुंच गए।

जो बाइडेन यूक्रेन के लिए द्विपक्षीय सहयोग और समर्थन पर चर्चा करने के लिए पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलेंगे। देखने की बात यह होगी कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Exit mobile version