Russia Plane Crash: रूस-चीन सीमा पर यात्री विमान हादसे का शिकार, 49 लोगों की मौत की आशंका
हादसे से कुछ देर पहले टूटा था संपर्क
रूस की अंगारा एयरलाइंस का एक एंटोनोव-24 यात्री विमान पूर्वी रूस के अमूर क्षेत्र के टाइंडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान पर था, लेकिन कुछ ही किलोमीटर पहले उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। यह विमान बलागोवेशचेंस्क से उड़ान भरकर अपने गंतव्य के करीब पहुंच चुका था, लेकिन अचानक लापता हो गया।
49 लोगों की मौत की पुष्टि
रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। विमान में 43 यात्री, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे, और 6 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं जताई जा रही है। घटनास्थल पर रूस के सिविल डिफेंस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें पहुंच चुकी हैं।
एमआई-8 हेलीकॉप्टर ने दी पुष्टि
हादसे की पुष्टि एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर के हवाई सर्वे के बाद हुई, जिसमें क्रैश साइट का मलबा और आग लगने के प्रमाण मिले। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी खराबी या मौसम की खराब स्थिति इसके पीछे हो सकती है।