Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, हालांकि रूस की तरफ से हमले की तीव्रता बढ़ाई जा रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार का दावा है कि आज यानी 29 दिसंबर को एक बार फिर रूस की तरफ से यूक्रेन पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं गईं। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में धमाकों की आवाज सुनी गई।
रूस की तरफ से यूक्रेन के कई इलाकों में विशाल हवाई हमला किया गया। एक के बाद एक लगातार कई मिसाइल दागी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव, ज़ाइटॉमिर और ओडेसा में विस्फोट सुनाई दिए।
हमलों के बाद ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस में बिजली कटौती की घोषणा की गई है। रूस की तरफ से यूक्रेन के ‘शांति फॉर्मूला’ को खारिज करने के बाद ये हमला किया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि यूक्रेन के लिए कोई शांति योजना नहीं हो सकती है.





