कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन करने के बाद दोनों दलों की ओर से दो सूचियां सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हुई लेकिन असंतोष सामने नहीं आसा लेकिन बीजेपी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कर्नाटक इकाई में भारी विद्रोह शुरू हो गया है। पहली सूची में 189 नामों का ऐलना किया था। जिससे कुछ विधायक टिकट से वंचित होने से नाराज हैं। पहली सूची में 11 विधायकों के टिकट काटे गए हैं और 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है।
- कर्नाटक में 10 मई को होना हैं मतदान
- बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दो सूची
- पहले सूची में 189 नाम,दूसरी में 23
- नए चेहरों को मौका,पुराने हुए खफा
- बीजेपी ने पूर्व सीएम शेट्टार का टिकट काटा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। रिपोर्ट बताती है कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। राज्य की कपू सीट से लालाजी मेंडन को टिकट नहीं दिया गया है। रामदुर्गा से महादेवप्पा का टिकट कट गया। शिराहिती से रमन्ना लमानी को टिकट नहीं मिला। बेलागुम नॉर्थ से अनिल बेनके को मौका नहीं दिया गया। सुल्या में एस अंगर का टिकट भी बीजेपी ने काट दिया है। ये वो बड़े नाम हैं जिनको टिकट नही दिया गया। जिसमें लक्ष्मण सऊदी पूर्व डिप्टी सीएम_ आनन्द सिंह का टिकट काट दिया गया है। हालांकि टिकट उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को दिया गया है। वहीं मौजूदा मंत्री एस अंगारा को टिकट नहीं दिया गया। सुलिया विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं। वहीं ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टर के विधानसभा क्षेत्र की घोषणा इस सूची में नही।
पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को मैदान में उतारा
वहीं वोकालिगा नेता आर अशोक दो विधानसभा सीट से लड़ेंगे। बंगलुरु के पद्मनाभ नगर के अलावा डी के शिवकुमार की कनकपुरा सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही वी सोमन्ना भी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। वे सिद्धरमैया के खिलाफ वरुणा से चुनाव लड़ेंगे साथ ही चामराजनगर से भी उम्मीदवार होंगे। येदयुरप्पा की शिकारीपुरा सीट से बीजेपी ने येदयुरप्पा के बेटे बी वायी विजेन्द्र को टिकट दिया है। बंगलूरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को भी टिकट मिला है। हाल में ही आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुये पूर्व आ ए एस अनिल कुमार को भी टिकट मिला है।।
नड्डा से मिले नाराज पूर्व सीएम शेट्टार
कर्नाटक बीजेपी के दिग्गज नेता कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई। इससे पहले उन्होंने इन खबरों को लेकर खुलकर नाखुशी जाहिर की थी कि उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने की संभावना है। नड्डा से मुलाकात के बाद शेट्टार ने लगातार छह विधानसभा चुनावों में अपनी जीत और अपने अनुभव का हवाला दिया। जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने उनसे कहा है कि वे इस मुद्दे पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।
मंत्री अंगारा ने लिया राजनीति से संन्यास
वहीं कर्नाटक में मंत्री और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया क्षेत्र से 6 बार विधायक चुने गए एस अंगारा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें अंगारा को टिकट नहीं दिया गया गया।पार्टी ने सुलिया विधानसभा क्षेत्र से भागीरथी मुरुल्या को उम्मीदवार बनाया है। अंगारा ने कहा समर्पण के साथ पार्टी के लिए मेहनत की, लेकिन किसी विधायक के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। बीजेपी में ईमानदारी की कोई कद्र नहीं है।
लक्ष्य 150 सीटों पर जीतना
राज्य विधानसभा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। बीजेपी ने कनार्टक विधानसभा की 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का टारगेट तय किया है। बता दें कि पहली सूची में 52 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया तो लिस्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 उम्मीदवारों शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। अगले ही महीने 10 मई को राज्य में मतदान होना है।