बिहार विधानसभा में SIR पर हंगामा….विपक्ष ने की नारेबाजी तो नीतीश ने क्यों बजाई खड़े होकर ताली
बिहार विधानसभा का मानसूत्र सत्र में सियासी आरोप प्रत्यारोप बढ़ते जा रहे हैं। मंंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष नेजोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान SIR के खिलाफ विपक्ष नारेबाजी करता नजर आया। विपक्ष की ओर से की जा रही नारेबाजी के बीच सीएम नीतीश कुमार अचानक खड़े हुए और ताली बजाने लगे। इस हंगामे के चलते आखिरकार सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
- SIR पर सदन में हंगामा
- बिहार विधानसभा में हंगामा
- विपक्षी नेताओं ने की नारेबाजी
- सीएम नीतीश ने खड़े होकर बजाई ताली
बता दें बिहार में विधानसभा के चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर खासा सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। इस पर जैसे ही मंगलवार को सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया। विपक्ष ने SIR के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लिए वेल तब जा पहुंचे। विपक्ष की ओर से काले कपड़े पहनकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। विपक्षी विधायक सदन के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही बैठ गए। इस दौरान SIR को वापस लिये जाने की मांग उठाई गई।
बिहार विधानसभा नंदकिशोर यादव भी अंदर जाने के लिए भारी मशक्कत करते नजर आए। जिसके बाद मार्शलों की मदद से वे अंदर पहुंचे। हंगामे के बीच सदन में एक दिलचस्प बात भी देखने को मिली। हुआ यूं कि जब विपक्ष हंगाम कर रहा था तब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष की नाराज़गी पर पहले तो मुस्कराए फिर ताली बजाकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। इस तरह जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आखिरकार दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।





