Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

MP कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की सूची पर घमासान…कई जिलों में विरोध और इस्तीफों की झड़ी…जानें किसने कहा….संगठन सृजन … कांग्रेस का विसर्जन!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 17, 2025
in स्पेशल
0
MP Congress over the list of district presidents
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MP कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की सूची पर घमासान, कई जिलों में विरोध और इस्तीफों की झड़ी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी होते ही घमासान मच गया है। राजधानी भोपाल से लेकर उज्जैन, सतना और बुरहानपुर तक कई जिलों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जताई है, वहीं कुछ नेताओं ने तो इस्तीफा भी दे दिया है।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026
  • कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर बवाल
  • अपने जिलों तक सिमटे दिग्गज नेता
  • दूसरे जिलों के नेताओं मिल कई कमान
  • इंदौर और भोपाल सहित कई जिलों में नियुक्तियों का विरोध
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस के 71 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान
  • कमलनाथ गुट के 10 दस जिलाध्यक्ष बने

भोपाल से शुरू हुआ विरोध

भोपाल में जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर असंतोष खुलकर सामने आया। पूर्व अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कटू शब्दों में लिखा है कि “राहुल गांधी ने मांगा था संगठन सृजन और भोपाल में हुआ कांग्रेस का विसर्जन।

इस्तीफों का दौर

सूची जारी होने के बाद जिला प्रवक्ता और राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मेहनत और संगठन के प्रति योगदान को दरकिनार कर दिया गया है।

अन्य जिलों में भी विरोध

उज्जैन ग्रामीण में महेश परमार की नियुक्ति का विरोध। सतना में सिद्धार्थ कुशवाहा को जिम्मेदारी मिलने पर नाराजगी। बुरहानपुर में अरुण यादव समर्थकों की गुप्त बैठक की चर्चा। अल्पसंख्यक बहुल जिले में भी असंतोष नजा आ रहा है। कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं को जिम्मेदारी न मिलने पर असंतोष है। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए कई पोस्ट साझा किए हैं।

विधायक और पूर्व विधायकों को पद मिलने पर आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस की सूची में 71 जिलाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें 21 पुराने अध्यक्ष दोहराए गए हैं।

6 विधायक

8 पूर्व विधायक

4 महिलाएं

10 एसटी

8 एससी

12 ओबीसी

3 अल्पसंख्यक

विशेष बात यह है कि कई विधायकों और पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जिस पर कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है।

भाजपा का कांग्रेस पर हमला

भाजपा ने भी कांग्रेस की इस सूची को लेकर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया कि यह सूची संगठन के बजाय प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की “गुटबाज़ी और व्यक्तिगत स्वार्थ की पटकथा” है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है और बड़े नेताओं को ठिकाने लगाने की साज़िश रची गई है।
कुलमिलाकर मध्यप्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नई नियुक्तियों ने पार्टी में असंतोष की लहर दौड़ा दी है। जहां कार्यकर्ताओं और दावेदार नेताओं का गुस्सा सोशल मीडिया और इस्तीफों के रूप में सामने आ रहा है, वहीं भाजपा इस विवाद को कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी बताकर हमला बोल रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद कांग्रेस के लिए और सिरदर्द बन सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 168
Tags: #list of district Congress presidents mp#protests and resignations in many districts#Ruckus in MP Congress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version