जानिए कहां से कहां चलेगी देश की पहली रेैपिड रेल

दिल्ली से मेरठ 55 मिनिट में पहुंचाएगी देश की पहली रैपिड रेल

देश की पहली रैपिड रेल अपने गंतव्य के लिए तैयार है। पहला सेक्शन तैयार हो गया है। उद्घाटन के लिए पीएमओ से समय मांगा गया है। जैसे ही समय मिलेगा इसका शुभारंभ होगा और रैपिड रेल की शुरुआत हो जाएगी। रैपिड रेल पर आए ताजा अपडेट के मुताबिक,इस प्रोजेक्ट का पहला हिस्सा इसी महीने शुरु होगा नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरशन की माने तो दिल्ली एनसीआर के रैपिड रेल कॉरिडोर की देखभाल करने वाली नोडल एजेंसी,17 किलोमीटर के पहले खंड को इसी महीने शुरु कर सकती है।

पहले दुहाई से साहिबाबाद चलेगी रैपिड रेल

रैपिड रेल का पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है। 17 किमी लंबे इस मार्ग में 5 स्टेशन पड़ेंगे,जिसमें साहिबाबाद,गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो है। जबकि दिल्ली से मेरठ तक का रूट 82 किलोमीटर की सफर है जिसमें 14 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है जबकि दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 25 स्टेशन पड़ते हैं।

महज 55 मिनिट में दिल्ली से मेरठ पहुंचेंगे

पहले चरण के बाद इस प्रोजेक्ट को दुहाई से मेरठ तक बढ़ाया जाएगा। मेरठ साउथ तक दूसरे चरण में कार्य होगा,तीसरे चरण में साहिबाबाद से दिल्ली के बीच कार्य पूरा किया जाएगा। वर्ष 2025 में रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ती नजर आएगी। यह सफर महज 55 मिनिट में पूरा हो जाएगा।

ये रही रैपिड रेल की खासियत

आरआरटीएस ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बैठने के लिए आमने सामने 2×2 सीटें होंगी। इसके अलावा यात्री खड़े होकर भी सफर कर सकते हैं। ऑटोमेटिक प्लग इन दरवाजों के अलावा रैपिड रेल में जरूरत के आधार पर चुनिंदा दरवाजों को खोलने के लिए पुश बटन होंगे। हर स्टेशन पर सभी दरवाजे खोलने की जरूरत नहीं होगी।इससे एनर्जी की भी बजट होगी। इसके अलावा,हर ट्रेन में एक डिब्बा महिलाओं के लिए रिजव्र्ड रहेगा। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर यानी पीएसडी लगाए जाएंगे और ट्रेनों के दरवाजों को इस पीएसडी से जोड़ा जाएगा। ऐसे होने से यात्रियां के पटरी पर गिरने जैसे दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

कब से शुरु होगी रैपिड रेल

सूत्रों की माने तो मेरठ दिल्ली रैपिड रेल के पहले फेस के उदघाटन के लिए पीएमओ से संपर्क किया गया है। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से उद्घाटन की कोई तरीख तय नहीं की गई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने मं इसके पहले सेक्शन का शुभारंभ हो जाएगा।

Exit mobile version