रॉयल एनफील्ड अब पेट्रोल इंजन तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पहला मेनस्ट्रीम टू-व्हीलर ब्रांड है, जो इस सेगमेंट में कदम रख रहा है। कंपनी की नई लाइनअप में Flying Flea C6 और S6 इलेक्ट्रिक बाइक्स, 250cc हाइब्रिड बाइक और ऑल-इलेक्ट्रिक Himalayan (HIM-E) शामिल हैं। ये बाइक्स भारतीय बाजार में आने वाले सालों में नया उत्साह और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक लेकर आएंगी।
Flying Flea C6: हल्की और नियो-रेट्रो
Flying Flea C6 पहली इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे 2024 में मिलान के EICMA शो में पेश किया गया था। 2025 में इसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में शोकेस किया गया और लद्दाख में टेस्टिंग भी हुई। हल्का बनाने के लिए एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है और इसका डिज़ाइन नियो-रेट्रो स्टाइल में तैयार किया गया है। उम्मीद है कि EICMA 2025 में इसका प्रोडक्शन वर्जन दिखेगा और 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च होगा।
Flying Flea S6: ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार
Flying Flea S6 स्क्रैम्बलर स्टाइल की इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्पोक व्हील्स, ऑफ-रोड टायर्स और अलग हैंडलबार दिया गया है। बाइक में फिक्स्ड बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। परफॉर्मेंस की दृष्टि से यह 350cc पेट्रोल इंजन वाली बाइक जैसी ताकत देगी और सिंगल चार्ज पर 150-200 किमी की रेंज दे सकती है।
RE 250cc हाइब्रिड बाइक
रॉयल एनफील्ड 250cc प्लेटफॉर्म पर आधारित हाइब्रिड बाइक भी तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम ‘V’ है। यह मॉडल एंट्री-लेवल होगा और 50+ kmpl माइलेज देगी। खबर है कि इसके लिए कंपनी CFMoto (चीन) के साथ साझेदारी कर सकती है। अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी जा रही है और लॉन्च 2026 के अंत तक हो सकता है।
RE Himalayan Electric (HIM-E)
Himalayan का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन HIM-E सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक होगा। इसमें 14 kWh की बैटरी और 100 bhp से अधिक पावर होगी। इसे लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान प्रोडक्शन-रेडी वर्जन में देखा गया। लॉन्च की टाइमलाइन अभी तय नहीं है, लेकिन संभावना है कि इसे 2026 के मध्य तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।