रोहित को ख़राब फॉर्म के कारण कप्तानी से हटाया, बोले (MI) कोच मार्क बाउचर

2023 के अंतिम माह में आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया था। MI ने आईपीएल के सबसे सफल और मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ख़िताब जितवाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इस फैसले के बाद फैंस का ग़ुस्सा साफ़ नज़र आया।

2023 के अंतिम माह में आईपीएल फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया था। MI ने आईपीएल के सबसे सफल और मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ख़िताब जितवाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इस फैसले के बाद फैंस का ग़ुस्सा साफ़ नज़र आया। दरअसल मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑल राउंडर और एक्स MI प्लेयर हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रैड कर अपनी टीम में शामिल किया था। फिर पिछले साल दिसंबर में ऑक्शन के पहले रोहित को कप्तानी से हटाया और हार्दिक को नया कप्तान बना दिया। रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस इस फैसले से नाखुश थे।

*क्या बोले कोच मार्क बाउचर
अब मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने ‘बैंटर विद द बॉय्स’ पॉडकास्ट में खुलासा किया कि रोहित को कप्तानी से हटाना मैनेजमेंट का फैसला था। ताकि वह बैटिंग से टीम के लिए बेस्ट दे सकें। मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी बैटिंग पर फोकस कर सके, इसलिए उन्हें कप्तानी से हटाया गया। रोहित पिछले 2 सीजन से रन नहीं बना सके, वह अब बिना प्रेशर के बैटिंग कर सकेंगे।

*हमे खिलाडी के रूप में रोहित की ज़रूरत
वह सालों से कप्तानी कर रहे हैं, मुंबई और भारत के लिए उन्होंने शानदार कप्तानी की है। मैदान में उतरते ही उनका अपने प्लेयर्स और स्ट्रैटजी पर फोकस हो जाते हैं। हमे प्लेयर के रूप में रोहित की ज़रूरत है। हमें पुरा भरोसा है की कप्तानी का प्रेशर ना रहने से वे शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका खेल अब और निखर कर आएगा।

*पिछले 2 सीजन से रोहित का फॉर्म ख़राब
रोहित पिछले 2 IPL सीजन में महज 20 की औसत से 600 रन बना सके। उनका स्ट्राइक रेट भी 126.84 का रहा। उनकी कप्तानी में टीम ने 2020 में आखिरी बार IPL जीता। टीम 2021 और 2022 में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी। 2023 में टीम ने टॉप-4 टीमों में जगह बनाई लेकिन क्वालिफायर-2 में टीम को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ गया।

*हार्दिक की कप्तानी शानदार
हार्दिक काफी लम्बे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने मुंबई टीम के लिए बहुत अहम पारिया भी खेली है। वे टीम को अच्छी तरह से जानते भी है। हार्दिक ने गुजरात टाइटंस के साथ बतौर कप्तान 2 सीजन खेले है , जिसमे पहले सीजन में उन्होंने अपनी टीम को ख़िताब जितवाया था। वही दूसरे सीजन में वे रनरअप रहे।

MI मैनेजमेंट ने हार्दिक को 2023 के ऑक्शन से पहले 15 करोड़ रुपए में गुजरात से ट्रैड कर लिया। MI ने गुजरात को इसके लिए 15 करोड़ रुपए देने के साथ अलग से रकम भी दी। ऑक्शन से पहले ही मैनेजमेंट ने रोहित को हटा कर हार्दिक को कप्तान भी बना दिया।

Exit mobile version