राबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस में जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

राबर्ट वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस में जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi Vadra के पति और व्यवसायी राबर्ट वाड्रा robert vadra एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में ईडी उनकी जांच तेज कर चुकी है और अब रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

शिकोहपुर जमीन सौदे से शुरू हुई जांच
राबर्ट वाड्रा robert vadra के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर में हुए एक जमीन सौदे को लेकर पहले से ही जांच चल रही है। इस मामले में ईडी ने उन्हें कई बार तलब किया और लंबी पूछताछ की गई।

यूके के हथियार डीलर संजय भंडारी से संबंधों की जांच
अब वाड्रा को यूके के हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोप हैं कि वाड्रा ने भंडारी के जरिए विदेश में संपत्तियां खरीदीं, जिनकी जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

बीकानेर जमीन घोटाले में भी फंसे वाड्रा
इसके अलावा वाड्रा के खिलाफ राजस्थान के बीकानेर में हुए जमीन सौदे की भी जांच चल रही है। इसमें वाड्रा की कंपनी पर सरकारी जमीन को अवैध तरीके से खरीदने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस केस में भी ईडी उनसे अंतिम दौर की पूछताछ करने जा रही है।

ईडी अब इन सभी मामलों से जुड़े दस्तावेज और बयानों के आधार पर एक समेकित चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। अगर चार्जशीट दाखिल होती है, तो यह केस राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर बेहद अहम मोड़ ले सकता है।

Exit mobile version