Sunday, March 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राज्य में ग्रामीण सड़कों की क्रांति: 33,540 किमी पक्की सड़कों से जुड़े 23,886 गांव

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2025
in Uncategorized
0
Roads are being built in rural areas of Bihar under the Chief Minister Gram Sampark Yojana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में ग्रामीण सड़कों की क्रांति: 33,540 किमी पक्की सड़कों से जुड़े 23,886 गांव

बिहार के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (MMGSY) के तहत अब तक 33,540 किलोमीटर से अधिक पक्की सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस योजना ने अब तक 23,886 गांवों को पक्की सड़कों से जोड़कर, राज्य के सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य को एक नई दिशा दी है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
  • 33,540 किमी सड़कों का निर्माण
  • हर टोले तक पक्की कनेक्टिविटी
  • मुजफ्फरपुर सबसे आगे
  • सामाजिक-आर्थिक बदलाव को बढ़ावा
  • सरकार की प्रतिबद्धता: हर गांव तक सड़क

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना का उद्देश्य

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी, जब यह महसूस किया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केवल उन्हीं गांवों या टोलों को सड़कों से जोड़ा जा सकता है जिनकी आबादी 500 या उससे अधिक है। इसके चलते बिहार के हजारों छोटे गांव, बस्तियां और टोले सड़क संपर्क से वंचित रह जाते थे। इसी कमी को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना को लागू किया। इसका उद्देश्य है – ऐसे सभी छोटे गांवों, टोलों को बारहमासी, पक्की सड़कों से जोड़ना जो अब तक किसी भी राष्ट्रीय योजना के दायरे से बाहर थे।

आंकड़ों में योजना की सफलता

बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग का दावा है कि राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 42,022 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इन सड़कों में से करीब 30 हजार 611 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू भी किया जा चुका है। जिनमें से 78 प्रतिशत सड़क परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। यह उपलब्धि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार को दर्शाती है।

मुजफ्फरपुर जिला सबसे आगे
राज्य के जिन जिलों में इस परियोजना का क्रियान्वयन सबसे बेहतर तरीके से प्रदर्शन किया गया है उनमें मुजफ्फरपुर जिले का नाम सबसे आगे लिखा गया है। मुजफ्फरपुर जिले में करीब 2,329.09 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके बाद क्रमशः मधुबनी (2,207.07 किमी), अररिया (2,127.06 किमी) और पूर्वी चंपारण (1,885.61 किमी) जैसे जिले आते हैं।

10 जिले जो सड़कों के निर्माण में आगे हैं

मुजफ्फरपुर – 2,329.09 किमी

मधुबनी – 2,207.07 किमी

अररिया – 2,127.06 किमी

पूर्वी चंपारण – 1,885.61 किमी

पूर्णिया – 1,695.84 किमी

कटिहार – 1,506.42 किमी

सारण – 1,440.83 किमी

दरभंगा – 1,404.63 किमी

पश्चिम चंपारण – 1,231.34 किमी

गोपालगंज – 1,205.58 किमी

बदलती तस्वीर: सड़क बनी तो जीवन बदला

ग्रामीण इलाकों में पक्की सड़कों के निर्माण से आवागमन में सुविधा, सुरक्षा में सुधार, स्थानिक व्यापार को बढ़ावा, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को गति मिली है। बेहतर कनेक्टिविटी से अब छात्र स्कूल तक सुरक्षित और समय पर पहुंच पा रहे हैं, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना आसान हुआ है, और किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में कम समय लग रहा है। ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सरकारी सेवाओं तक सीधा और सुलभ संपर्क संभव हुआ है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

सरकार की प्रतिबद्धता: हर गांव, हर टोले तक सड़क

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है कि बिहार का कोई गांव, टोला सड़क संपर्क से वंचित न रहे। सड़कें केवल यात्रा का मार्ग नहीं होतीं, ये विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैं।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने यह साबित कर दिया है कि केवल योजनाएं बनाना काफी नहीं, उन्हें धरातल पर साकार करना ही असली प्रशासनिक सफलता है।

नीतीश सरकार की दूरदृष्टि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार का यह प्रयास ग्रामीण विकास के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है। गांवों को जोड़ने से ना केवल वहां की आबादी को सुविधाएं मिली हैं, बल्कि राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। सरकार का अगला लक्ष्य है कि शेष बची 20 प्रतिशत परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और हर गांव व टोले तक 100% पक्की सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना ने बिहार के ग्रामीण इलाकों में विकास की नई रेखाएं खींची हैं। जिन गांवों को कभी नक्शे में भी खोज पाना मुश्किल था, अब वहां तक पक्की सड़कें पहुंच गई हैं। यह योजना केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि गांवों से जुड़ी उम्मीदों, संभावनाओं और सपनों को वास्तविकता में बदलने की कहानी है। बिहार में विकास अब केवल शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों की गलियों तक पहुंच चुका है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 142
Tags: #Chief Minister Gram Sampark Yojana#Roads are being built#Rural areas of Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version