Tuesday, June 3, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य बिहार पटना

ताड़ी पर सियासी तड़का…RJD नेता तेजस्वी को मांझी ने घेरा…तो चिराग ने भी कही ये बात…”ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद”!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ताड़ी पर सियासी तड़का…RJD नेता तेजस्वी को मांझी ने घेरा…तो चिराग ने भी कही से बात…

बिहार में सरकार ने ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने को लेकर आरजेडी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ने बड़ा वादा किया है। अब इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। ताड़ी पर तड़ातड़ हो रही बयानबाजी को लेकर ‘हम’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। जीतन राम मांझी ने कहा लालू प्रसाद यादव के परिवार की अजब लीला है। पहले तेजस्वी यादव ताड़ी पर प्रतिबंध लगाते हैं। अब उस ताड़ी पर से प्रतिबंध हटवाने का ढोंग रच रहे हैं।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025
  • मांझी बोले—लालू यादव और उनके परिवार की अजब लीला
  • ताड़ी पर साधा जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर निशाना
  • पहले ताड़ी पर प्रतिबंध लगाकर तेजस्वी ने पासी समाज पर जुल्म किया
  • पहले बेगुनाह पासी समाज के लोगों पर ज़ुल्म करवाया गया
  • अब चुनाव के समय ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की बात कर रहे हैं
  • कंधे पर लबनी बांधकर कह रहे हैं कि ताड़ी से प्रतिबंध हटाएंगे
  • जब प्रतिबंध हटाना ही था तो लगवाया क्यों?

दरअसल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किये गये एक पोस्ट में लिखा कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव जब सरकार में थे तो ताड़ी पर प्रतिबंध लगाकर उन्होंने राज्य में लाखों ताड़ के पेड़ कटवा डाले थे। इतना ही नहीं बेगुनाह पासी समाज के लोगों पर भी तब ज़ुल्म करवाया गया था। वहीं अब जब विधानसभा के चुनाव का समय आया है तो तेजस्वी यादव कंधे पर लबनी बांधकर कह रहे हैं कि ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाएंगे। जब प्रतिबंध हटाना ही था तो आखिर लगवाया क्यों था?

चिराग की नजर में ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद

वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने इस लेकर कहा है कि ताड़ी दरअसल एक ‘प्राकृतिक उत्पाद’ है। इसे शराब की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए। बिहार में शराब पर पहले से ही प्रतिबंधित है। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के उस वादे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसमें तेजस्वी यादव की ओर से कहा जा रहा था कि अगर बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो ताड़ी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाएगा।

ताड़ी और शराब में बहुत अंतर

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उन्होंने कई बार कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सहयोगी के तौर पर पासवान ने कहा उनकी पार्टी राज्य में सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन वह बिहार में शासन का हिस्सा नहीं है। वे निश्चित रूप से मानते हैं कि ताड़ी एक प्राकृतिक उत्पाद है। इसकी शराब से तुलना या शराब नहीं माना जाना चाहिए। ताड़ी का कारोबार बिहार राज्य में परंपरागत रूप से पासवान समुदाय से जुड़ा रहा है।

आखिर तेजस्वी यादव ने ताड़ी पर क्या कहा था

बिहार में आरजेडी नेता पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजधानी पटना में रविवार को पासी समुदाय के एक सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार राज्य में शराबबंदी कानून ने उस समुदाय को बहुत प्रभावित किया है, जिसकी आजीविका का एकमात्र साधन ही ताड़ी निकालना था। तेजस्वी यादव ने राज्य में ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने का वादा करते हुए कहा पासी समुदाय कई पीढ़ियों से यह काम करता आ रहा है। उनके पास आजीविका कमाने के लिए कोई दूसर कौशल या कृषि की भूमि नहीं है।

Post Views: 297
Tags: #promised to lift ban#RJD leader former deputy CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

slide 1 to 3 of 3
BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

BSP में फिर आकाश आनंद की वापसी! मायावती ने बागियों को दिया दो टूक जवाब

उत्तर प्रदेश
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में जेडीयू JDU का बड़ा प्लान ऐसे बनाऐंगे नीतिश को फिर सीएम

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में जेडीयू JDU का बड़ा प्लान ऐसे बनाऐंगे नीतिश को फिर सीएम

मुख्य समाचार
BJP government focus increased on tribal areas under the leadership of CM Dr Mohan Yadav

गोंड राजा भभूत सिंह की पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक….सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों पर बढ़ा भाजपा सरकार का फोकस…जानें एमपी में कितनी है आदिवासियों की सियासी ताकत

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 3, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version