ताड़ी पर सियासी तड़का…RJD नेता तेजस्वी को मांझी ने घेरा…तो चिराग ने भी कही से बात…
बिहार में सरकार ने ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने को लेकर आरजेडी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ने बड़ा वादा किया है। अब इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। ताड़ी पर तड़ातड़ हो रही बयानबाजी को लेकर ‘हम’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। जीतन राम मांझी ने कहा लालू प्रसाद यादव के परिवार की अजब लीला है। पहले तेजस्वी यादव ताड़ी पर प्रतिबंध लगाते हैं। अब उस ताड़ी पर से प्रतिबंध हटवाने का ढोंग रच रहे हैं।
- मांझी बोले—लालू यादव और उनके परिवार की अजब लीला
- ताड़ी पर साधा जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर निशाना
- पहले ताड़ी पर प्रतिबंध लगाकर तेजस्वी ने पासी समाज पर जुल्म किया
- पहले बेगुनाह पासी समाज के लोगों पर ज़ुल्म करवाया गया
- अब चुनाव के समय ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की बात कर रहे हैं
- कंधे पर लबनी बांधकर कह रहे हैं कि ताड़ी से प्रतिबंध हटाएंगे
- जब प्रतिबंध हटाना ही था तो लगवाया क्यों?
दरअसल हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किये गये एक पोस्ट में लिखा कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम रहे तेजस्वी यादव जब सरकार में थे तो ताड़ी पर प्रतिबंध लगाकर उन्होंने राज्य में लाखों ताड़ के पेड़ कटवा डाले थे। इतना ही नहीं बेगुनाह पासी समाज के लोगों पर भी तब ज़ुल्म करवाया गया था। वहीं अब जब विधानसभा के चुनाव का समय आया है तो तेजस्वी यादव कंधे पर लबनी बांधकर कह रहे हैं कि ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाएंगे। जब प्रतिबंध हटाना ही था तो आखिर लगवाया क्यों था?
चिराग की नजर में ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद
वहीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने इस लेकर कहा है कि ताड़ी दरअसल एक ‘प्राकृतिक उत्पाद’ है। इसे शराब की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए। बिहार में शराब पर पहले से ही प्रतिबंधित है। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव के उस वादे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसमें तेजस्वी यादव की ओर से कहा जा रहा था कि अगर बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आती है तो ताड़ी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाएगा।
ताड़ी और शराब में बहुत अंतर
केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि उन्होंने कई बार कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के सहयोगी के तौर पर पासवान ने कहा उनकी पार्टी राज्य में सरकार का समर्थन कर रही है, लेकिन वह बिहार में शासन का हिस्सा नहीं है। वे निश्चित रूप से मानते हैं कि ताड़ी एक प्राकृतिक उत्पाद है। इसकी शराब से तुलना या शराब नहीं माना जाना चाहिए। ताड़ी का कारोबार बिहार राज्य में परंपरागत रूप से पासवान समुदाय से जुड़ा रहा है।
आखिर तेजस्वी यादव ने ताड़ी पर क्या कहा था
बिहार में आरजेडी नेता पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजधानी पटना में रविवार को पासी समुदाय के एक सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार राज्य में शराबबंदी कानून ने उस समुदाय को बहुत प्रभावित किया है, जिसकी आजीविका का एकमात्र साधन ही ताड़ी निकालना था। तेजस्वी यादव ने राज्य में ताड़ी पर प्रतिबंध हटाने का वादा करते हुए कहा पासी समुदाय कई पीढ़ियों से यह काम करता आ रहा है। उनके पास आजीविका कमाने के लिए कोई दूसर कौशल या कृषि की भूमि नहीं है।