“मैंने किसी का पति नहीं चुराया…”: आरजे महवश का ट्रोलर्स को करारा जवाब, बोलीं – “चीटिंग तो वही है!”

आरजे महवश का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, ‘चीटिंग’ पर किया बेबाक कमेंट
यूजर्स बोले – “धनश्री से चहल को छीना है क्या?”
महवश का पलटवार – “किसी का पति चुराना चीटिंग है, पर मैंने नहीं किया”
सोशल मीडिया पर फिर छिड़ी बहस – दोस्ती, अफेयर और पब्लिक रिलेशन की रेखा कहां?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक वीडियो जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप में ‘चीटिंग’ की परिभाषा पर खुलकर बात की। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। कई यूज़र्स ने आरजे महवश पर अप्रत्यक्ष रूप से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से जुड़े अफवाहों को लेकर तंज कस दिए।

आरजे महवश वीडियो में कहती हैं –
“किसी को सीक्रेट मैसेज करना चीटिंग, एक्स से छुपकर बात करना चीटिंग, जिम के लड़कों को फायर इमोजी भेजना चीटिंग, और किसी हॉट इंसान को घूरना भी चीटिंग…”

कैप्शन में उन्होंने लिखा:
“अगर आपको कोई चीट करता है, तो दुख उस इंसान के लिए होता है जो ये नहीं समझ पाया कि सच्चा प्यार हर रोज नहीं मिलता। प्यार बांटना ही जिंदगी का मकसद है। भगवान जब चेतावनी दे तो समझ जाना चाहिए, वरना बार-बार धोखा मिलेगा…”

इसी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा –
“किसी का पति चुराना भी तो चीटिंग है!”
जिस पर महवश ने तुरंत जवाब दिया –
“मैंने चुराया नहीं, इसलिए नहीं पता… लेकिन हां, किसी का पति चुराना चीटिंग है।”

इस बयान से सोशल मीडिया दो खेमों में बंट गया –
एक ओर हैं वो लोग जो महवश का सपोर्ट कर रहे हैं,
दूसरी ओर वो जो उन्हें चहल-धनश्री विवाद से जोड़कर ट्रोल कर रहे हैं।
बहरहाल, महवश ने बिना नाम लिए ट्रोलर्स को जवाब दे दिया है और इस बार फिर वो ट्रेंड में हैं।

 

Exit mobile version