Monday, March 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

गेंहू की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई दिक्कत,इस तरह नियत्रंण करेगी सरकार

थोक,खुदरा एवं बिग चेन खुदरा विक्रेता और प्रोसेसर यूनिट को देनी होगी स्टॉक की जानकारी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 15, 2023
in दिल्ली
0
गेंहू की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई दिक्कत,इस तरह नियत्रंण करेगी सरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गेहूं की बढ़ती कीमतों ने सरकार को सोचने के लिए विवश कर दिया है। कीमतों पर नरमी के लिए सरकारी प्रयास भी तेज हुए हैं। इन्ही प्रयासों के चलते गेहूं के थोक विक्रेताओं, व्यापारी, खुदरा विक्रेता, बिग चेन खुदरा विक्रेता और प्रोसेसर यूनिट को अब स्टॉक लिमिट ऑर्डर के तहत गेहूं के स्टॉक का खुलासा करना होगा। केंद्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने गेहूं की कीमतों में तेजी रोकने तथा दाम कम करने के लिए यह कदम उठाया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव संजीव चोपड़ा ने गेहूं की कीमतों में कमी से उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को राज्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

गेहूं और चावल को बेचने का भी निर्णय

गेहूं की कीमतों में नरमी लाने और बाजार में सरलता से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव चोपड़ा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के खाद्य सचिवों से मुलाकात की। बैठक के दौरान 12 जून को अधिसूचित गेहूं स्टॉक लिमिट आदेश एवं उसके अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक केंद्र द्वारा थोक विक्रेताओं/व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं, बिग चेन खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसर पर लागू गेहूं की स्टॉक सीमा अधिरोपित करने के एक दिन बाद आयोजित हुई है। खुले बाजार में बिक्री योजना (घरेलू)-ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं और चावल को बेचने का भी निर्णय किया गया। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर डेटा भरने में सुगमता के लिए स्टॉक जमा करने के संबंध में एक यूजर मैनुअल भी राज्य सरकार के साथ साझा किया गया है। यदि उनके पास स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक है तो उन्हें इस अधिसूचना के जारी होने के 30 दिनों के भीतर इसे निर्धारित स्टॉक सीमा तक लाना होगा।

Related posts

#Cross voting in Bihar

Rajya Sabha Elections LIVE: बिहार में क्रॉस वोटिंग का खतरा…कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर..!

March 16, 2026
US-Israel-Iran War update

US-Israel-Iran War:अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध…मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव…कई देशों तक फैला संघर्ष

March 16, 2026

करना होगी स्टॉक की घोषणा

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्टॉक सीमा के अधीन सभी संबंधित संस्थाएं पोर्टल पर प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से गेहूं की स्टॉक स्थिति की घोषणा और अद्यतन करें तथा केंद्रीय आदेश तिथि 12 जून के अनुसार स्टॉक सीमा के सख्त अनुपालन के लिए तुरंत निर्देश जारी करें। स्टॉक का खुलासा करने के लिए उपरोक्त संस्थाओं को इस पोर्टल तक एक्सेस प्रदान किया जाएगा और राज्य सरकार के अधिकारियों के पास पोर्टल पर खुलासा किए गए स्टॉक की निगरानी करने की सुविधा होगी।

पहले चरण में 15 एलएमटी गेहूं बिकेगा

बैठक के दौरान, केंद्र ने ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं (पहले चरण में 15 एलएमटी गेहूं) और चावल की बिक्री करने के सरकार के निर्णय के बारे में भी जानकारी दी, जिससे उत्पादों के साथ-साथ गेहूं और चावल तथा उनसे निर्मित उत्पादों की बढ़ती कीमतों में और कमी आने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल जैसे खाद्यान्नों की किफायती कीमत पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

Post Views: 90
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version