Sunday, June 8, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रिटेन में ऋषि युग, नए पीएम सुनक ने शुरु किया काम

भारतीय मूल के हैं ऋषि सुनक

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
ब्रिटेन में ऋषि युग, नए पीएम सुनक ने शुरु किया काम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रिटेन में ऋषि युग, नए पीएम सुनक ने शुरु किया काम

भारतीय मूल के हैं ऋषि सुनक

Related posts

Indian Air Force has free hand to take any action against terror and terrorists

ऑपरेशन सिंदूर : पुंछ में आतंकी मूवमेंट..भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी…भारतीय सेना एक बार फिर कर सकती है कोई बड़ा धमाका!

May 8, 2025
Operation Sindoor Pakistan President and Army Chief are shedding tears over the death of terrorists

ऑपरेशन सिंदूर….! पाकिस्तान के राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बहा रहे आतंकियों की मौत पर आंसू…ताबूत में कौन था जिसे पाकिस्तान के झंडे में लपेटकर दफनाया

May 8, 2025

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री भारतवंशी ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल गठन पर काम शुरू कर दिया है। एक दिन पहले  मंगलवार को उन्होंने नए मंत्रियों के नाम तय किये। भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन की गृह मंत्री के तौर पर वापसी गई है। बता दें लिज ट्रस ने पीएम बनने के बाद उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि निजी ईमेल से सरकारी दस्तावेज भेजने के चलते पिछले सप्ताह उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। माना जाता है सुएला ने अपने त्यागपत्र में जिस तरह लिज ट्रस पर निशाना साधा था। उसने उनकी विदाई की पटकथा लिखी गई थी। ब्रेवरमैन के साथ दो और महिलाओं को भी सुनक ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। जिनमें गिलियन कीगन और पेनी मोर्डौंट शामिल हैं।

सुएला को फिर गृह मंत्रालय का जिम्मा

सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं पेनी मोर्डंट को हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। इधर गिलियन कीगन को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। सुएला ब्रेवरमैन को लिज ट्रस की कैबिनेट से इस्तीफा देने के एक हफ्ते से भी कम समय में ही उन्हें फिर से गृह मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की सीमाओं की निगरानी, पुलिस व्यवस्था और आतंकवाद निरोध की निगरानी करने कि जिम्मेदारियां दी गईं हैं। वहीं पेनी मोर्डंट को उनके पूर्व नेतृत्व प्रतिद्वंद्वी ऋषि सनक ने हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता के रूप में फिर से नियुक्त किया है। साथ ही वे प्रिवी काउंसिल के पीठासीन अधिकारी के रूप में फिर से परिषद के लॉर्ड अध्यक्ष की भूमिका भी ग्रहण करेंगी।

मंत्रिमंडल गठन का काम शुरू

बता दें ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल के गठन पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय कर दिए। उन्होंने आर्थिक स्थिरता के लिए जेरेमी हंट को वित्त मंत्री के पद पर बनाए रखने का फैसला किया है। सुनक के प्रति वफादार नहीं रहने के बावजूद जेम्स क्लेवरली विदेश मंत्री के पद पर बने रहेंगे। विदेश नीति में निरंतरता बनाए रखने के लिए पीएम ने विदेश मंत्रालय में नया मंत्री नहीं लाने का फैसला किया है।

किंग चार्ल्स से की ऋषि सुनक

ब्रिटेन के मनोनीत प्रधानमंत्री ऋषि सुनक किंग चार्ल्स से मिलने के लिए बकिंघम पैलेस पहुंचे। जहां किंग चार्ल्स ने ऋषि सुनक को ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद ऋषि सुनक ने कहा कि वे अपनी पार्टी का नेता चुने गए हैं वे आपसे वादा करते हैं कि वे उसी मानवता के साथ काम करेंगे और आपके और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य निर्माण करने पर कार्य करेंगे। वे अपने देश को न सिर्फ शब्दों से बल्कि गतिविधियों के साथ एकजुट करेंगे। इस समर्थन का वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए काम करेंगे। सुनक ने कहा भरोसा जीता जाता है और आपका भरोसा जीता है। उनकी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी जो ब्रेक्सिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए।

अमेरिका से पूर्तगाल तक छाए भारतीय मूल के नेता

दुनिया में भारत के अलावा कोई ऐसा देश नहीं है। जिसके मूल के लोग 30 से अधिक देशों पर या तो राज करते हैं या कर चुके हैं। ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं। वैसे संयुक्त राज्य अमेरिका से लेकर पुर्तगाल तक कई देशों में भारतीय मूल के लोग महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस सूची में ऋषि सुनक के साथ फिलहाल 7 देशों में भारतीय मूल के नेता शीर्ष पदों पर हैं।

कमला हैरिस हैं यूएस की उप राष्ट्रपति

भारतीय मूल की कमला हैरिस इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका की उप राष्ट्रपति का जिम्मा संभाल रही हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार डेमोक्रेटिक पार्टी की कोई महिला नेता उप राष्ट्रपति बनीं। कमला हैरिस का भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु से रिश्ता है। वे 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

बिहार से जुड़े प्रविंद जगन्नाथ हैं मॉरीशस के पीएम

प्रविंद कुमार जगन्नाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री की अहम जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। इससे पहले कैबिनेट में कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। उनका जन्म ला कैवर्ने में एक भारतीय परिवार में हुआ था। उनका रिश्ता बिहार राज्य से है। मॉरीशस के मौजूदा राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन भी भारतीय मूल के ही राजनेता हैं।

गोवा के एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल के पीएम

एंटोनियो कोस्टा पुर्तगाल के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। इसी साल चुनाव में जीतने के बाद उनका यह तीसरा कार्यकाल है। कोस्टा पुर्तगाल के साथ ही गोवा से जुड़े हुए है। उनके दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा गोवा के निवासी थे। हालांकिए एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोजाबिंक में हुआ था। उनके कई रिश्तेदार गोवा के मरगाओ के नजदीक रहते हैं।

हलीमा याकूब सिंगापुर की राष्ट्रपति

सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब के पूर्वजों का इतिहास भी भारत से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भारतीय थे। जबकि मां मलयाली मूल की थीं। याकूब सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वे सिंगापुर संसद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी

लेटिन अमेरिकी देश सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का संबंध भी भारत से जुड़े हुआ है। वे वहां प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी से जुड़े हुए हैं। यह पार्टी भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है और मूल रूप से इसे यूनाइटेड हिंदुस्तानी पार्टी कहा जाता था।

इरफान अली गुयाना के राष्ट्रपति

कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली का रिश्ता भी भारत से रहा है। उनका जन्म साल 1980 में वहां रहने वाले एक भारतीय परिवार में हुआ था। वर्ष 2009 से 2015 तक वे मंत्री रहे।

वावेल रामकलावन सेशेल के राष्ट्रपति

हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाले देश सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी मूल रूप से भारतीय हैं। उनका रिश्ता बिहार के गोपालगंज से है। उनके पिता लोहार थे जबकि मां शिक्षिका थीं। 2021 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत का बेटा बताया था।

Post Views: 80
Tags: Indian-origin Suella BravermanNew PM Rishi SunakNew Prime Minister of Britain Rishi SunakRishi Era in BritainSunak Cabinet
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

Chirag Paswan has every chance of becoming the kingmaker in 2025 Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

मुख्य समाचार
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 7, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version