IND vs ENG: पंत की चोट से टीम इंडिया को झटका, 6 हफ्ते आराम की सलाह

IND vs ENG: पंत की चोट से टीम इंडिया को झटका, 6 हफ्ते आराम की सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम को मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर ऋषभ पंत के पैर के पंजे में फ्रैक्चर पाया गया है और उन्हें छह हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। पंत की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम से जोड़ा जा सकता है। लगातार चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

कैसे लगी पंत को चोट?
पहले दिन के खेल में पंत को क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर के पंजे पर लगी थी। रिवर्स स्वीप मारने की कोशिश में गेंद उनके बैट के अंदरूनी हिस्से से लगकर सीधे पैर पर जा लगी। इसके बाद वे तुरंत रिटायर्ड हर्ट हो गए और स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

ईशान किशन को मिल सकता है मौका
बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो पंत का बल्लेबाजी करना मुश्किल है। चयन समिति ने पांचवें टेस्ट से पहले ईशान किशन को टीम में शामिल करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।

टीम इंडिया पहले से है चोटों की चपेट में
तेज गेंदबाज नीतिश रेड्डी, अर्शदीप सिंह और अकाशदीप पहले ही चोट के कारण सीरीज में प्रभावित हैं। अब पंत की गैरहाज़िरी से टीम को और बड़ा नुकसान हो सकता है। मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 4 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।

 

Exit mobile version