Rishabh Pant accident: तीन साल पहले मिली थी पंत को यह ‘शिखर’ सलाह, गाड़ी धीरे चलाया कर

बस का ड्राइवर बना भगवान

नई दिल्ली. भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार की सुबह उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वैसे, पत गाड़ी तेज चला रहे थे और अगर उन्होंने टीम इंडिया के अपने सीनियर साथी खिलाड़ी शिखर धवन की बात मान ली होती, तो वे इस हादसे का शिकार होने से बच सकते थे।

सोशल मीडिया पर शिखर धवन और ऋषभ पंत का वही पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें सीनियर क्रिकेटर ने उन्हें गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी थी।

https://twitter.com/shivchaudhary0/status/1608745109016948737?s=20&t=XZ24BBJd7k_jC4iAjiDLlQ

दोनों के बीच बातचीत के 11 सेकंड का यह वीडियो आईपीएल के समय का है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। वीडियो में एक-दूसरे से बात के दौरान धवन से पंत कहते हैं, ‘एक सलाह जो आप मुझे देना चाहते हैं?’ धवन ने तुरंत ही इसका जवाब दिया, ‘गाड़ी आराम से चलाया कर’। इसके बाद दोनों ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं।

ड्राइवर बना भगवान

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के समय हरियाणा रोडवेज का एक ड्राइवर और कंडक्टर उनके लिए भगवान बन कर आया। उन्होंने ही पंत की गाड़ी का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, जबकि गाड़ी में आग लग गयी थी। सुबह के साढ़े पांच बजे जहां दुर्घटना हुई, हरियाणा रोडवेज की गाड़ी और एक दो ही वाहन गुजर रहे थे।

 

Exit mobile version