भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज इसी साल जून में सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों की शादी काशी (वाराणसी) में होगी। परिवार ने इस शादी को निजी और सादा रखने का फैसला किया है, इसलिए मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई है। जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी। इसके बाद पहले नवंबर 2025 में शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से यह संभव नहीं हो पाई। बाद में फरवरी 2026 में विवाह का नया कार्यक्रम बनाया गया, मगर T-20 वर्ल्ड कप और IPL की व्यस्तताओं के चलते एक बार फिर तारीख टालनी पड़ी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि पहले शादी के लिए 11 और 12 जून की तारीखों पर विचार किया गया था। हालांकि IPL फाइनल और क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए रिंकू ने नई तारीख तय करने की बात कही। IPL 26 मार्च से 31 मई तक प्रस्तावित है, और इसके बाद ही शादी का आयोजन होगा। परिवार ने बताया कि शादी काशी में होगी, जबकि रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। खास बात यह है कि दूल्हा पक्ष से सिर्फ 10 से 12 करीबी लोग ही शादी में शामिल होंगे। इसका कारण यह है कि रिंकू सिंह के कई रिश्तेदार भाजपा से जुड़े हैं, जबकि प्रिया सरोज खुद सपा सांसद हैं। सियासी संतुलन बनाए रखने के लिए गेस्ट लिस्ट बेहद सोच-समझकर तैयार की गई है।
Rinku Singh–Priya Saroj Wedding: जून में काशी में शादी, क्यों रखी गई गेस्ट लिस्ट छोटी?
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #RinkuSingh #PriyaSaroj #CricketerWedding #KashiWedding #IPL2026 #SportsAndPolitics
Related Content
Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल
By
DigitalDesk
September 5, 2026
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026