भारत का यह भिखारी भारत के 99 प्रतिशत लोगों से है अमीर, 7 करोड़ से ज्यादा की है प्रॉपर्टी

रोजाना गली , मोहल्ले, सिग्नल, मंदिर बस या ट्रेन में आपको भिखारी जरूर मिलते होंगे. आप इन्हें गरीब समझकर कई बार पैसे भी देते होंगे. इन्हें देखकर आपको दुख भी होता होगा . लेकिन आपको बता दें कि इन भिखारियों में कई तो आपसे भी अमीर है. जी हां कई लखपति है तो कई करोड़पति है. ऐसा ही एक भिखारी मुंबई का भरत जैन है. इन्हें दुनिया का सबसे अमीर भिखारी माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी नेटवर्थ लगभग 7 करोड़ रूपए हैं. इनकी अमीरी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यह भारत की सबसे अमीर 1 % लोगों में आते हैं. भरत के पास मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में कई दुकाने और मकान है, जिनकी कीमत करोड़ो रूपयों में है. लेकिन तमाम सुविधा होने के बावजूद भरत आज भी भीख मांगते है.

 

आर्थिक तंगी ने बनाया भिखारी
दुनिया का सबसे अमीर भिखारी हमारे भारत के मुंबई शहर में रहता है. इस भिखारी का नाम भरत जैन है. ग्लोबल स्तर पर इन्हें सबसे अमीर भिखारी के रूप में पहचाना जाता है. कई रिपोर्ट्स में भी इसका दावा किया गया है. बता दें कि भरत जैन अक्सर मुंबई की सड़को पर भीख मांगते है. आर्थिक तंगी के कारण वे शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाएं जिस कारण उन्हें अंत में भिखारी बनना पड़ा . इतने अमीर होने के बावजूद वे आज भी मुंबई के कई इलाकों में भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं.

 

2 बेडरूम फ्लैट के मालिक है भरत
आपको बता दें कि भरत जैन के पास 2 बेडरूम फ्लैट है. इस फ्लैट की कीमत 1.2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा भरत की ठाणे में भी दो दुकाने है, जिनसे उन्हें हर महीने 30,000 रूपए का किराया मिलता है. इन दुकानों की कीमत भी करोड़ो में बताई जाती है. वे आज भी मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान के इलाके में आपको भीख मांगते नजर आ जाएंगे. इतनी संपत्ति होने के बावजूद उन्होंने इस काम को छोड़ा नहीं है. जैन रोजाना 10 से 12 घंटे भीख मांगकर 2500 से 3000 रूपए कमा लेते है.

 

परिवार की है स्टेशनरी की दुकान
भरत जैन का परिवार मूल रूप से एक स्टेशनरी शॉप संचालित करता है. ये परिवार का इनकम का अन्य सोर्स है. भरत जैन का परिवार इतनी संपत्ति होने के बाद भी 1BHK डुप्लेक्स में ही निवास करता है. बच्चे भी अच्छी कॉन्वेंट स्कूल में जाते है. लेकिन भरत आज भी भीख ही मांगते है. उनका परिवार उनसे भीख मांगना छुड़वाना चाहता है , लेकिन वे नहीं मानते हैं. बता दें कि भरत के परिवार में उनकी बीवी, दो बच्चे, पिता और एक छोटा भाई है.

Exit mobile version